
बुमराह-जडेजा की गैरमौजूदगी से बेकार हो गई मौजूदा टीम
माइकल वॉन ने भारतीय क्रिकेट टीम के बारे में बात करते हुए कहा कि यह टीम जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा की गैर मौजूदगी में वैसी प्रभावी नहीं नजर आती है जैसी उनकी मौजूदगी में होती है। सिर्फ 2 खिलाड़ियों के बाहर चले जाने से पूरी भारतीय टीम कमजोर नजर आती है जो कि इस समय टीम से बाहर चल रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि जसप्रीत बुमराह शादी की वजह से छुट्टी पर हैं तो वहीं पर रविंद्र जडेजा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अंगूठे की चोट के चलते फिट होने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मदी है कि वह वनडे सीरीज में भारत के लिये वापसी कर सकते हैं।

भारत का हाल ठीक वैसा ही जैसे टेस्ट में इंग्लैंड का
क्रिकबज से बात करते हुए माइकल वॉन ने कहा,'आप दुनिया की नंबर टीम के खिलाफ खेल रहे हैं। यह ठीक वैसी ही चीज की याद दिला रहा है जैसे कि टेस्ट सीरीज में भारत के सामने इंग्लैंड थी। टेस्ट मैचों में इंग्लैंड की टीम प्रभाव नहीं दिखा पा रही थी तो टी20 में वही हाल भारतीय टीम का भी रहा है। यह उतनी अच्छी नहीं है जितनी अच्छी होनी चाहिये। मुझे लगता है कि जडेजा और बुमराह की वापसी इस टीम को बेहतर बना देती है, एक एक्स्ट्रॉ पेस बॉलर और बायें हाथ का दिग्गज खिलाड़ी टीम को पूरी तरह से बदल कर रख देता है और दोनों ही विश्व के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वााले खिलाड़ियों में से एक हैं।'

भारतीय टीम को नहीं करने चाहिये बैटिंग में इतने बदलाव
माइकल वॉन का मानना है कि भारतीय टीम को अपनी बल्लेबाजी में इतने बदलाव नहीं करने चाहिये। रोहित के साथ केएल राहुल को ओपनिंग कराना और ईशान किशन जिसने पिछले ही मैच में अर्धशतक लगाया हो उन्हें तीसरे पर भेजने का फैसला कुछ समझ नहीं आता। इसके अलावा ऐसा करने पर विराट कोहली को एक नंबर नीचे उतरना पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications
