For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20: जहीर खान बने सुपरमैन, हवा में उड़कर लिया कैच, लोग बोले- यह तो बुमराह का एक्शन है

नई दिल्ली। सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरुकता फैलाने के लिये अनअकेडमी की ओर से दुनिया भर के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों के बीच रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आगाज शनिवार को इंडिया लेजेंड्स और वेस्टइंडीज लेजेंड्स के मैच से हुआ। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी और वीरेंदर सहवाग की तूफानी पारी की मदद से भारतीय टीम ने ब्रायन लारा की वेस्टइंडीज लेजेंड्स को 7 विकेट से हरा दिया। इस मैच में भारतीय टीम के लिये कई पूर्व सितारे मैदान पर उतरें जिन्हें फिर से खेलता देखने के लिये वानखेड़े स्टेडियम में लोग पूरी तादाद में आये थे।

और पढ़ें: T20: फाइनल में फ्लॉप हुई हार्दिक पांड्या की बल्लेबाजी, जमकर पिटे भुवनेश्वर कुमार

भारत की ओर से जहीर खान, मुनफ पटेल, पज्ञान ओझा, मोहम्मद कैफ, सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और युवराज सिंह जैसे दिग्गज खिलाड़ी उतरे जिन्हें खेलता देखने के लिये फैन बेताब नजर आते हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने खेल से साफ कर दिया कि क्रिकेट के मैदान पर आज भी उनमें वहीं धार बाकी है।

और पढ़ें: करोड़ों में बिके इस खिलाड़ी ने IPL में खेलने से किया इंकार, दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका

फील्डिंग में भी चमके भारतीय खिलाड़ी

फील्डिंग में भी चमके भारतीय खिलाड़ी

जहां वीरेंद्र सहवाग ने बल्ले से रन बनाये तो वहीं जहीर खान और मुनफ पटेल ने गेंदबाजी में भारत को आगे बनाये रखा। फैन्स को भारतीय खिलाड़ियों से उम्मीद थी कि वो बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कुछ ऐसा ही प्रदर्शन करेंगे जबकि फील्डिंग के क्षेत्र में बाकी खिलाड़ियों से पिछड़ सकते हैं। हालांकि शनिवार को मैच के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने इस भ्रम को भी तोड़ दिया और बेहद उम्दा फील्डिंग की।

जहीर खान ने दिलाई रविंद्र जडेजा की याद

जहीर खान ने दिलाई रविंद्र जडेजा की याद

मैदान पर मुनफ पटेल की गेंद पर जहीर खान ने ऐसा जबरदस्त कैच पकड़ा जिसे देखकर सभी हैरान हो गये। 41 साल की उम्र में भी जहीर खान ने अपनी फिटनेस का नमूना पेश किया। सोशल मीडिया पर जहीर खान के इस जबरदस्त कैच की चारों तरफ वाह-वाही हो रही है। कुछ लोगों को इस कैच ने रविंद्र जडेजा की उस बेहतरीन कैच याद दिला दी जो उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान लपका था।

यह तो जसप्रीत बुमराह का एक्शन लग रहा है

जहीर खान ने यह कैच हवा में उड़ते हुए एक हाथ से लपका जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर उनके दीवानों की बाढ़ आ गई। जहीर खान के इस कैच की बदौलत रिकॉर्डो पॉवेल को 1 रन के निजी स्कोर पर वापस पवेलियन लौटना पड़ा। जहां एक तरफ लोगों ने जहीर के इस कैच की तारीफ की तो कुछ लोगों ने इस पर मजे भी लिये। लोगों ने कहा कि जहीर खान ने जब यह कैच हवा में पकड़ा तब ऐसा लग रहा है जैसे वह कैच नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह का एक्शन कॉपी कर रहे हैं।

आज भी गेंदबाजी में बाकी है वही धार, गजब तरीके से किया बोल्ड

इस कैच के साथ जहीर खान ने डारेन गंगा को बोल्ड भी किया। यह गेंद काफी शानदार थी। इस विकेट के साथ जहीर खान ने इंडिया लीजेंड्स को ब्रेकथ्रू दिलवाया। 24 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 32 रन बनाने के बाद डारेन गंगा जहीर खान की गेंद पर बोल्ड हुए।

भारत की मजबूत शुरुआत, 7 विकेट से जीता मैच

भारत की मजबूत शुरुआत, 7 विकेट से जीता मैच

बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी विंडीज लीजेंड्स ने शिवनारायण चंद्रपाल (61) और डैरेन गंगा (32) की उम्दा पारियों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 150 रन बनाए। चंद्रपाल ने अपनी 41 गेंदों की पारी में छह चौके और दो छक्के लगाए। इंडिया लीजेंड्स की ओर से जहीर, मुनाफ और ओझा ने तीन-तीन विकेट लिए जबकि इरफान पठान को एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने इस मैच को 18.2 ओवर्स में 3 विकेट खोकर जीत लिया।

Story first published: Monday, March 9, 2020, 8:08 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+