For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

करोड़ों में बिके इस खिलाड़ी ने IPL में खेलने से किया इंकार, दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका

नई दिल्ली। आईपीएल 2020 के आगाज की तारीख 29 मार्च तय हुई है। इस सीजन को शुरु होने में ज्यादा वक्त नहीं बचा है लेकिन इसके शुरु होने के ठीक कुछ वक्त पहले ही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को बड़ा झटका लगा है। आईपीएल 2020 की नीलामी में 1.5 करोड़ में बिके इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस वोक्स ने इस सीजन खेलने से इंकार करते हुए अपना नाम वापस ले लिया है। हालांकि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।

और पढ़ें: लगा था कि मैदान पर ही हो जायेगी मौत, डर के साये में साल भर जिया इंग्लैंड का यह खिलाड़ी

न्यूज रिपोर्ट के आधार पर क्रिस वोक्स ने इंग्लैंड के आगामी समर टेस्ट सीजन में खुद को तारोताजा रखने और फिट रहने के लिहाज से आईपीएल ने खेलने का फैसला किया है। क्रिस वोक्स ने इंग्लैंड के 4 जून से शुरु हो रहे समर सेशन में 6 मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलने के लिये यह फैसला किया है।

और पढ़ें: Women's T20 World Cup: इन भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने से डर रहे कंगारू, कहा- खेलना पसंद नहीं

दिल्ली कैपिटल्स के सामने होगी नई चुनौती

दिल्ली कैपिटल्स के सामने होगी नई चुनौती

क्रिस वोक्स का आईपीएल से नाम वापस ले लेना दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है क्योंकि वह टीम के लिये तेज गेंदबाज ऑलराउंडर के रूप में खेल सकते थे ऐसे में टीम के सामने उनकी जगह नया हरफनमौला खिलाड़ी ढूंढने की चुनौती होगी।

वोक्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 1.5 करोड़ रुपये में दिसंबर में हुई नीलामी के दौरान खरीदा था। दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग ने नीलामी से इशारा किया था वोक्स को बड़ी रकम मिल सकती है। लेकिन सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स ने ही क्रिस वोक्स के लिए बोली लगाई।

वोक्स को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना था मुश्किल

वोक्स को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना था मुश्किल

भले ही क्रिस वोक्स का नाम वापस लेना दिल्ली कैपिटल्स के लिये एक लिहाज से झटका माना जा सकता है लेकिन यह भी तय था कि मुख्य कोच रिकी पॉन्टिंग के समर्थन के बावजूद उन्हें टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना तय नहीं था। दिल्ली कैपिटल्स के पास 8 विदेशी खिलाड़ी थे जिसमें जेसन रॉय, मार्कस स्टॉयनिस, एलेक्स कैरी, कीमो पॉल, संदीप लामिछाने, कागिसो रबाडा और शिमरॉन हेटमायर शामिल हैं। इसमें से सिर्फ 4 विदेशी खिलाड़ी ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकते हैं, ऐसे में इन दिग्गज नामों के बीच क्रिस वोक्स अपनी जगह बनाने में नाकाम नजर आ रहे थे।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब उनकी जगह पर नीलामी में नहीं बिक सके खिलाड़ियों के पूल से किसी को भी अपनी टीम में शामिल कर सकती है, हालांकि उसकी खास नजर अल्जारी जोसफ, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और मुस्ताफिजुर रहमान पर हो सकती है।

IPL में कुछ खास नहीं रहा है वोक्स का प्रदर्शन

IPL में कुछ खास नहीं रहा है वोक्स का प्रदर्शन

वोक्स का आईपीएल में बीते दो साल में मिला-जुला प्रदर्शन रहा है। वोक्स ने अभी तक 18 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 63 रन बनाए हैं और 25 विकेट लिए हैं। 2017 में उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए 8.77 के इकॉनमी में 17 विकेट लिए थे। 2018 आईपीएल ऑक्शन में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने 7.4 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने पांच आईपीएल मैचों में आठ विकेट भले लिए थे, लेकिन 10.36 के इकॉनमी रेट से रन भी लुटाए थे। 2019 आईपीएल ऑक्शन में वोक्स अनसोल्ड रहे थे, लेकिन 2020 आईपीएल ऑक्शन में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था।

इंग्लैंड के लिये 5 साल पहले खेला था टी20 मैच

इंग्लैंड के लिये 5 साल पहले खेला था टी20 मैच

क्रिस वोक्स की बात करें तो वह इंग्लैंड के लिये सीमित ओवर्स प्रारूप में पिछले काफी समय से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिये अपना आखिरी टी20 मैच नवंबर 2015 में खेला था जबकि अगस्त 2018 के बाद से एक भी टी20 मैच ही नहीं खेला है। फिलहाल वोक्स इंग्लैंड की टेस्ट टीम का हिस्सा हैं।

क्रिस वोक्स को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज के दौरान 1-1 मैच खेलने को मिला, हालांकि श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में भी उन्हें जगह मिली है। इंग्लैंड ने समर सीजन की शुरुआत 4 जून से होगी जिसमें 6 घरेलू टेस्ट मैच खेली जायेंगी, इसका आगाज वेस्टइंडीज के खिलाफ होगा।

Story first published: Sunday, March 8, 2020, 10:19 [IST]
Other articles published on Mar 8, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+