For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

शादी की 5वीं सालगिरह पर रोहित ने गेंदबाजों को चेताया, जानें क्या बोले

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम के बीच इस हफ्ते से शुरू होने जा रही टेस्ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा की फिटनेस टेस्ट में पास होने की खबर ने फैन्स के चेहरे पर खुशी की चमक बिखेर दी है। इस बीच रविवार को सीमित ओवर्स के उपकप्तान हिटमैन ने अपनी शादी की 5वीं सालगिरह भी मनाई है। रोहित शर्मा ने आज ही के दिन साल 2015 में रितिका सजदेह के साथ शादी की थी और अब उनकी शादी के 5 साल पूरे हो गये हैं।

रोहित शर्मा के लिये 13 दिसंबर का दिन सिर्फ इसलिये खास नहीं है क्योंकि वह इस दिन शादी के बंधन में बंधे थे बल्कि करियर में भी कई बड़े रिकॉर्ड इसी दिन अपने नाम किये। साल 2018 में रोहित शर्मा ने आज ही के दिन वनडे करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाने का कारनामा किया था तो वहीं पर 2017 में उन्होंने टी20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने का काम किया था।

और पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड ने किया टी20 टीम का ऐलान, टेलर-फर्ग्यूसन को नहीं मिली जगह

उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा वनडे क्रिकेट के इतिहास में लगातार 3 दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते खिलाड़ी हैं। वहीं शादी की सालगिरह के मौके पर स्टार स्पोर्टस ने रोहित शर्मा के दोहरे शतक और शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए विश किया है।

वहीं रोहित शर्मा ने इसके जवाब में गेंदबाजों को वॉर्निंग देते हुए खास ट्वीट किया है, इसके जवाब में रोहित शर्मा ने लिखा कि ध्यान रखिये अभी और आने बाकी हैं।

और पढ़ें: ऋषभ पंत या ऋद्धिमान साहा, मांजरेकर ने बताया कौन होगा पिंक बॉल टेस्ट में बेहतरीन विकेटकीपर

गौरतलब है कि आईपीएल में चोट लगने की वजह से रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं बन सके थे। वहीं अब एनसीए में मेडिकल टेस्ट पास करने के बाद रोहित शर्मा टेस्ट सीरीज में 2 मैचों में हिस्सा लेने के लिये ऑस्ट्रेलिया जायेंगे, जहां पर उन्हें 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड पूरा करना होगा, इसके बाद उनका दोबारा मेडिकल टेस्ट कराया जायेगा और अगर वो पास हो जाते हैं तो उन्हें टीम के साथ जुड़ने की अनुमति मिल जायेगी।

Story first published: Sunday, December 13, 2020, 23:30 [IST]
Other articles published on Dec 13, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+