For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एक वर्ल्ड कप में 5 शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड

नई दिल्ली: रोहित शर्मा इस समय इतनी प्रचंड फार्म से गुजर रहे हैं कि अपनी बल्लेबाजी के दौरान ही मैच को भारत की ओर पलट देते हैं। इस विश्व कप में लगातार रनों का अंबार बनाने वाले रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ भी जबरदस्त शतक बना दिया है। उन्होंने केवल 94 गेंदों पर 103 रनों की पारी खेली और आउट होने से पहले एक बार फिर मैच को भारत की झोली में डाल दिया। यह भारत का विश्व कप 2019 में अंतिम लीग मैच था। रोहित ने इसमें शतक बनाकर इस प्रतियोगिता में अपना 5वां शतक ठोक दिया है। इसी के साथ हिटमैन ने एक बार फिर से खुद को रिकॉर्डमैन साबित करते हुए रनों की तरह रिकॉर्ड की भी बारिश कर दी है।

विश्व कप में पांच शतक बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज

विश्व कप में पांच शतक बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज

रोहित ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए हैं जिसने विश्व कप के इतिहास में किसी एक संस्करण में 5 शतक लगाए हैं। इससे पहले श्रीलंका के कुमार संगकारा ने विश्व कप 2015 में 4 शतक लगाए थे। रोहित ना केवल विश्व कप के एक संस्करण में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं बल्कि वे किसी भी ODI टूर्नामेंट के इतिहास में भी सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। और यदि क्रिकेट के ही पूरे इतिहास की बात करें तो ऐसा क्रिकेट में केवल दूसरी बार हुआ है जब किसी बल्लेबाज ने एक सीरीज या टूर्नामेंट के दौरान 5 शतक बनाए हो। इससे पहले क्लाइड वालकॉट ने 1955 में वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज के दौरान यह कारनामा किया था।

विश्व कप 2019: भारत ने श्रीलंका को एकतरफा मुकाबले में 7 विकेट से हराया

सबसे कम पारियों में सबसे ज्यादा विश्व कप शतक

सबसे कम पारियों में सबसे ज्यादा विश्व कप शतक

अब रोहित के नाम विश्व कप इतिहास में कुल 6 शतक हो गए हैं। ये शतक उन्होंने केवल 16 पारियां खेलकर बनाए हैं। आपको जानकर हैरानी हो सकती है कि सचिन तेंदुलकर ने भी विश्व कप इतिहास में इतने ही शतक बनाए हैं लेकिन इसके लिए उन्होंने पूरी 44 पारियां खेली हैं। ये बहुत ही ज्यादा बड़ा अंतर है। सचिन को जहां 6 विश्व कप शतक लगाने में पूरे 45 मैच और 6 विश्व कप लगे तो वहीं रोहित ने यह रिकॉर्ड केवल अपने दूसरे ही विश्व कप में बना दिया। उनको केवल 16 ही मैच लगे।

ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम से भी ज्यादा शतक-

ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम से भी ज्यादा शतक-

विश्व कप 2019 में अब तक शतकों के मामले में इंग्लैंड और भारत की टीम टॉप पर बनी हुईं हैं। उनकी ओर से 7 शतक लगाए जा चुके हैं। मजेदार बात यह है कि इसमें पांच शतक अकेले रोहित के ही है। यह कितने बड़े आंकड़ें हैं उसको इसी बात से समझा जा सकता है कि शतक के मामले में इस विश्व कप में नंबर तीन पर ऑस्ट्रेलियाई टीम है जिसके नाम 4 शतक हैं। इससे ज्यादा शतक अकेले रोहित के ही नाम है। इतना ही नहीं विश्व कप के इतिहास में कम से कम 15 पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों में रोहित का औसत सबसे ज्यादा है। रोहित ने 16 पारियों में अब तक 69.78 की औसत से रन बनाए हैं। दूसरे स्थान पर डिविलियर्स हैं जिन्होंने 22 पारियों में 63.52 की औसत से बैटिंग की है जबकि नंबर तीन पर माइकल क्लार्क हैं। क्लार्क ने 21 पारियों में 63.42 के औसत से बल्लेबाजी की है।

जडेजा ने पहले ओवर में झटका विकेट तो मांजरेकर ने उनके लिए कही ये बात

रनों का पीछा करते हुए सर्वाधिक शतक-

रनों का पीछा करते हुए सर्वाधिक शतक-

इतना ही नहीं, रोहित दुनिया के ऐसे इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने विश्व कप में रनों का पीछा करते हुए तीन शतक अपने नाम कर लिए हैं। मजेदार बात यह है कि विश्व कप के इतिहास में रनों का पीछा करते हुए बाकी किसी भारतीय बल्लेबाज के नाम एक से ज्यादा शतक नहीं हैं। यह ODI क्रिकेट में रोहित शर्मा का 27वां शतक था। अब वे वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में पांचवें नंबर पर आ गए हैं। इस लिस्ट में भारतीयों का दबदबा है। सचिन 49 और कोहली 41* शतकों के साथ टॉप दो स्थान पर बने हुए हैं। पोंटिंग और जयसूर्या क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं।

Story first published: Saturday, July 6, 2019, 23:33 [IST]
Other articles published on Jul 6, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+