For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वर्ल्ड कप 2019 : रोहित शर्मा ने पहले मैच में जड़ा शतक, तोड़ा सौरव गांगुली का 16 साल पुराना रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। 'हिटमैन' रोहित शर्मा ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ नाबाद शतकीय पारी खेल भारत को आईसीसी विश्व कप में पहली जीत दिला दी है। भारत को साउथ अफ्रीका से 228 रनों का लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने रोहित के 144 गेंदों में नाबाद 122 रन बनाए, जिसमें 13 चाैके व 2 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ रोहित ने पूर्व भारतीय कप्तान साैरव गांगुली का 16 साल पुराना रिकाॅर्ड तोड़ दिया है।

तोड़ा गांगुली का रिकाॅर्ड

तोड़ा गांगुली का रिकाॅर्ड

दरअसल, रोहित के वनडे करियर का यह 23वां शतक रहा। इसी के साथ उन्होंने गांगुली के सर्वाधिक शतकों का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। गांगुली ने 16 साल पहले के केन्या के खिलाफ 20 मार्च 2003 को नाबाद 111 रनों की पारी खेली थी। लेकिन अब रोहित शतकों के मामले में उनसे आगे निकल गए हैं। रोहित ने अपने 207वें मैच में 23वां शतक लगाया है जबकि गांगुली ने 300 मैच में 22 शतक लगाए थे।

इस मामले में पहुंचे तीसरे नंबर पर

इस मामले में पहुंचे तीसरे नंबर पर

इसके अलावा रोहित भारत की तरफ से वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सबसे आगे सचिन तेंदुलकर हैं जिनके नाम 49 शतक हैं, जबकि विराट कोहली 41 शतक लगा चुके हैं।

भारत के लिए सबसे ज्यादा वनडे शतक

49 सचिन तेंदुलकर

41 विराट कोहली

23 रोहित शर्मा

22 साैरव गांगुली

16 शिखर धवन

15 वीरेंद्र सहवाग

विश्व कप 2019 : इन 2 क्रिकेटरों ने छोड़ा भारतीय टीम का साथ, बयान भी आए सामने

दिलशान के बराबर पहुंचे

दिलशान के बराबर पहुंचे

रोहित ने इन दो रिकाॅर्ड के अलावा एक अन्य कारनामा भी किया है। दरअसल रोहित लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले श्रीलंका के दिलशान के साथ संयुक्त रूप से चाैथे स्थान पर आ गए हैं। रोहित के नाम लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 शतक दर्ज हुए हैं। इस मामले में सबसे आगे कोहली हैं जो लक्ष्य का पीछा करते हुए 25 शतक लगा चुके हैं, जबकि सचिन तेंदुलकर 17 व क्रिस गेल 12 शतक लगा चुके हैं।

Story first published: Wednesday, June 5, 2019, 23:26 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+