Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019 : इन 2 क्रिकेटरों ने छोड़ा भारतीय टीम का साथ, बयान भी आए सामने

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व कप में पहला मैच खेलने के लिए तैयारी में जुटी थी कि इसी बीच 2 क्रिकेटरों ने टीम का साथ छोड़ दिया। उनके जाने से अब टीम के बल्लेबाजों को खुद आगे सफर करना होगा। जी हां, हम बात कर रहे हैं दो तेज गेंदबाज दीपक चाहर और अवेश खान की। इन दोनों गेंदबाजों का इंग्लैंड में आयोजित विश्व कप का सफर समाप्त हो चुका है। दोनों टीम का साथ छोड़ भारत आने की तैयारी में हैं।

इस वजह से गए थे टीम के साथ

इस वजह से गए थे टीम के साथ

बोर्ड ने जब विश्व कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था तो दीपक और अवेश को भी टीम के साथ जोड़ने के लिए फैसला सुनाया था। बीसीसीआई की तरफ से बताया गया था, 'इंग्‍लैंड की धरती पर अवेश खान, दीपक चाहर टीम इंडिया के साथ रहते हुए बल्‍लेबाजों को नेट्स में प्रैक्टिस कराएंगे'। अब इन खिलाड़ियों का काम हो चुका है। दोनों ने टीम के बल्लेबाजों को नेट प्रैक्टिस करवाई। अब भारत लीग मुकाबले खेलेगा जिसमें इन दोनों की सिलेक्शन नहीं हुई है। दीपक और अवेश को इस कारण साथ लाया गया था कि कहीं महत्तवपूर्ण खिलाड़ी बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करवाते दाैरान चोटिल ना हो जाए। इस कारण बोर्ड ने इन दोनों को बल्लेबाजों को गेंद से प्रैक्टिस करवाने के लिए साथ में रखा था।

बयान भी आए सामने

बयान भी आए सामने

हालांकि इतने सफर में भी ये दोनों गेंदबाज अच्छा महसूस कर रहे हैं। 26 साल के दीपक से भुवनेश्वर कुमार ने इंटरव्यू लेते पूछा कि कैसा अनुभव रहा तो इसपर चहल ने कहा, '' अच्छा अनुभव रहा प्रैक्टिस के लिए। अच्छा लगा है जब आप टीम इंडिया के साथ ट्रैवल करते हो तो आपको काफी कुछ सीखने को मिलता है। यहां अलग कंडिशन थीं। आखिरी बार भी मैं यहां आया था तो तब यहां काफी गर्मी थी लेकिन इस बार अच्छा माैसम है। गेंद स्विंग भी हो रही है। काफी मजा आया प्रैक्टिस करने में।''

जब बॉलीवुड गाने की धुन पर थिरके मोहम्मद शहजाद और राशिद खान, VIDEO वायरल

क्या कहा अवेश ने

क्या कहा अवेश ने

वहीं 22 साल के अवेश ने भी टीम के साथ कुछ समय जुड़कर अच्छा महसूस किया है। उन्होंने कहा, ''मैं पहले भी टीम के साथ साउथ अफ्रीका जा चुका हूं। इंग्लैंड में माैसम अच्छा है तो गेंद डालने में काफी मजा आता है। बैटिंग के लिए चैलेंजिंग हालत थे। ऐसे में गेंद डालना अच्छा लगा और काफी कुछ सीखने को मिला।' अवेश ने आगे कहा कि हम ज्यादा फोकस बल्लेबाजों को प्रैक्टिस करवाने के लिए ही कर रहे थे। वहीं इन दोनों गेंदबाजों ने टीम के साथ की गई मस्ती का जिक्र भी किया।

Story first published: Wednesday, June 5, 2019, 14:29 [IST]
Other articles published on Jun 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+