Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

मांजरेकर का बयान- धोनी पर सवाल उठाना सही नहीं, बाकी बल्लेबाज भी हैं

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के बचाव में कमेंटेटर संजय मांजरेकर आए हैं। धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ 31 गेंदों में 42 रन बनाए जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर खूब आलोचना होने लगी। यहां तक कि हार का जिम्मेदार भी उन्हें ठहराया जाने लगा लेकिन मांजरेकर का मानना है कि इसके लिए केवल धोनी ही नहीं बल्कि बाकी बल्लेबाजी भी जिम्मेदार हैं।

सिर्फ धोनी पर ध्यान लगाना सही नहीं

सिर्फ धोनी पर ध्यान लगाना सही नहीं

हालांकि मांजरेकर ने माना कि इस अनुभवी बल्लेबाज ने आखिरी ओवर्स में बड़ा शॉट नहीं लगाया लेकिन उन्होंने माना कि दूसरे बल्लेबाजों को अपना स्तर ऊंचा करना होगा। बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले कहा, ‘‘यह बिल्कुल गलत है कि सारा ध्यान सिर्फ धोनी पर लगाया जा रहा है, क्या टीम में दूसरे बल्लेबाज नहीं है जो भारत को जीत दिलाने में मदद कर सकें। अगर ऐसा है तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा संकेत नहीं है।''

दी यह सलाह

दी यह सलाह

मांजरेकर ने कहा कि अगर धोनी पारी के 20-25वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो उन्हें गेंद और रन के बीच में ज्यादा अंतर नहीं होने देना चाहिए। अगर टीम शुरुआत में दो विकेट गंवा देती है तब तो यह समझ में आता है। अगर वह 22वें या 25वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो उन्हें गेंद और रन में ज्यादा अंतर नहीं होने देना चाहिए।' वहीं मांजरेकर टीम में मयंक अग्रवाल के आने से मांजरेकर खुश हैं। उन्होंने कहा,‘ ‘विजय शंकर का चोटिल होना दुर्भाग्यशाली है लेकिन मयंक के टीम में आने से मैं खुश हूं। मुझे लगता है मयंक शानदार खिलाड़ी है। उसका टीम से जुड़ना अच्छा है।''

वर्ल्ड कप के बीच डेविड वार्नर को मिली बड़ी खुशखबरी, पत्नी ने दिया तीसरी बेटी को जन्म

बांगड़ भी कर चुके हैं बचाव

बांगड़ भी कर चुके हैं बचाव

बता दें कि इससे पहले बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ भी धोनी के समर्थन में उतर चुके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच की पूर्व संध्या पर बांगड़ ने कहा, 'एक पारी (अफगानिस्तान के खिलाफ 52 गेंद में 28 रन) को छोड़कर उन्होंने हमेशा अपनी भूमिका निभाई है। उन्होंने सात में से पांच मैचों में टीम के लिए अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा के साथ 70 रन की साझेदारी की। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी उन्होंने जो जरूरी था वह किया। मैनचेस्टर में मुश्किल पिच पर उन्होंने 58 रन की अहम पारी खेली। इंग्लैंड के खिलाफ) भी उन्होंने अपनी भूमिका को अच्छे से निभाया।'

Story first published: Tuesday, July 2, 2019, 15:24 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+