For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा ने तोड़ा गेल के छक्कों का रिकाॅर्ड, बना दिया नया विश्व रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। इंग्लैंड एंड वेल्स में हुए आईसीसी विश्व कप टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन करने वाले रोहित शर्मा ने विंडीज के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मैच में अपने नाम नया विश्व रिकाॅर्ड दर्ज हो गया है। रोहित टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने अपनी 67 रनों की पारी के दौरान 3 छक्के लगाए और इस बीच क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी तोड़ा।

जड़े इतने छक्के

जड़े इतने छक्के

भारतीय बल्लेबाज के नाम पर अब 96 मैचों में 107 छक्के दर्ज हो गए हैं। गेल ने इस फॉर्मैट में 105 छक्के जड़े हैं। हालांकि गेल ने अभी तक 58 टी20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। गेल के बाद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल का नाम है, जिनके नाम 76 मैचों में 103 छक्के दर्ज हैं। रोहित को गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 2 छक्कों की जरूरत थी। उन्होंने कीमो पॉल पर डीप मिडविकेट क्षेत्र में छक्का जड़कर गेल की बराबरी की और फिर सुनील नारायण की गेंद भी 6 रन के लिए भेजकर रिकॉर्ड अपने नाम किया। रोहित ने आउट होने से पहले कार्लोस ब्रेथवेट पर भी छक्का लगाया।

सस्ते में आउट होकर भी रिकाॅर्ड बना गए कोहली, मार्टिन गुप्टिल को छोड़ा पीछे

ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज

रोहित के नाम टी-20 मैचों में सबसे अधिक रन का रेकॉर्ड भी दर्ज है। वह इस फॉर्मेट में इंटरनैशनल लेवल पर 2400 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर भी बन गए। उनके नाम 96 मैचों की 88 पारियों में 32.72 के औसत से कुल 2422 रन दर्ज हैं। रोहित ने अभी तक चार शतक और 17 अर्धशतक जड़े हैं।

इस सीरीज में नहीं हैं गेल

इस सीरीज में नहीं हैं गेल

गेल भारत के साथ होने वाली इस सीरीज में नहीं खेल रहे हैं क्योंकि टी20 मैचों के लिए उन्हें आराम दिया गया है। वह भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे। यह उनके करियर की आखिरी वनडे सीरीज होगी।

Story first published: Sunday, August 4, 2019, 23:50 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+