For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सस्ते में आउट होकर भी रिकाॅर्ड बना गए कोहली, मार्टिन गुप्टिल को छोड़ा पीछे

नई दिल्ली। कप्तान विराट कोहली के बल्ले से चाहे बड़ी पारी निकले या फिर छोटी। उसके साथ नए कीर्तिमान स्थापित होना मानो कि पक्का ही है। कोहली ने विंडीज के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच के दाैरान कोई ज्यादा रन नहीं बरसाए लेकिन फिर भी वो इंग्लैंड के मार्टिन गुप्टिल को एक मामले में पीछे छोड़ नया रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया।

इस मामले में पहुंचे दूसरे नंबर पर

इस मामले में पहुंचे दूसरे नंबर पर

दरअसल, कोहली ने 29 गेंदों पर 19 रन बनाए। उन्हें कार्टरेल ने पावेल के हाथों कैच आउट करवा दिया। लेकिन आउट होने से पहले 'रन मशीन' कोहली अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में गुप्टिल को पछाड़ दूसरे नंबर पर आ गए हैं। कोहली के नाम अब 68 मैचों में 49.60 की औसत से 2282 रन हो गए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 90 रन है। वहीं गुप्टिल ने 76 मैचों में 33.91 की औसत से 2272 रन बनाए हैं।

विंडीज के खिलाफ नवदीप सैनी का टी-20 में ड्रीम डेब्यू, 10 साल बाद दोहराया यह रिकॉर्ड

रोहित हैं आगे

रोहित हैं आगे

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड अभी रोहित शर्मा के नाम है। रोहित ने 95 मैचों में 32.26 की औसत से 2355 रन बनाए हैं। अब रोहित-कोहली के बीच रनों के मामले में आगे निकलने की होड़ है।

ज्यादा रन बनाने वाले टाॅप-5 बल्लेबाज-

रोहित शर्मा- 95 मैच- 2355 रन

विराट कोहली- 68 मैच- 2282 रन

मार्टिन गप्टिल- 76 मैच- 2272 रन

शोएब मलिक-111 मैच- 2263 रन

ब्रैंडन मैक्कुलम- 71 मैच- 2140 रन

यह रिकाॅर्ड भी बनाया

यह रिकाॅर्ड भी बनाया

इस छोटे फार्मेट में सबसे ज्यादा चाैके लगाने का रिकाॅर्ड भी कोहली ने अब अपने नाम कर लिया है जिन्होंने 224 चाैके लगाए हैं। उन्होंने पूर्व श्रीलंकाई क्रिकेटर तिलकरत्ने दिलशान को पीछे छोड़ा। दिलशान ने 80 मैचों में 223 चाैके लगाए थे। रोचक बात यह है कि इस मामले में भी कोहली को सिर्फ रोहित से ही टक्कर मिलती दिख रही है। रोहित ने 209 चाैके अपने नाम कर लिए हैं।

Story first published: Sunday, August 4, 2019, 0:51 [IST]
Other articles published on Aug 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+