
कोल्हापुर में फैन्स के बीच हुई मार-पीट
रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के कुरुनद्वाद इलाके में एमएस धोनी (MS Dhoni) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के फैंस के बीच तेज झड़प देखने को मिली। दोनों के बीच इतना ज्यादा बढ़ गया कि एक फैन को दूसरे ग्रुप ने खेत में जाकर पीट डाला। उल्लेखनीय है कि दोनों टीमों के फैन्स अपने-अपने हीरो के पोस्टर लेकर जोश में सड़कों पर निकले थे। जहां धोनी के फैंस उनके संन्यास की खबर के बाद ऐसा कर रहे थे वहीं रोहित के फैंस उन्हें राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुने जाने का जश्न मना रहे थे।
इस बीच कुछ अनजान लोगों ने रोहित शर्मा के पोस्टर फाड़ दिए, जिसके बाद दोनों खिलाड़ियों के फैंस आपस में भिड़ गए। इसी बीच एक फैन को कुछ लोगों ने खेत में जाकर जमकर पीटा।
|
सहवाग ने फैन्स को दी सलाह
जैसे ही यह खबर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग को मिली उन्होंने हैरानी जताते हुए ऐसे फैन्स को पागल बताया। वीरेंदर सहवाग ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुये लिखा, 'क्या करते हो पागलों, खिलाड़ी आपस में एक-दूसरे को बहुत पसंद करते हैं या ज्यादा बात नहीं करते बस काम से काम रखते हैं। पर कुछ फैंस अलग ही लेवल के पागल है। झगड़ा-झगड़ी मत करो। टीम इंडिया को एक टीम के तौर पर याद रखो।'

आईपीएल खेलने के लिये यूएई में हैं दोनों खिलाड़ी
आपको बता दें कि दोनों ही खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों के साथ आईपीएल के 13वें सीजन के लिए यूएई में है। रोहित की कप्तानी में जहां मुंबई इंडियंस ने चार बार खिताब जीता है वहीं एमएस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स तीन बार चैंपियन बनी है। खबरों के मुताबिक 19 सितंबर से शुरू होने वाले सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ही खेला जाएगा। पिछले सीजन का फाइनल भी इन दोनों के बीच खेला गया था जहां बाजी मुंबई इंडियंस ने मारी।


Click it and Unblock the Notifications
