For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

IND vs NZ: रोहित शर्मा को याद आया द्रविड़ की कप्तानी में अपना डेब्यू, बताया कैसे किया था वेलकम

Rahul Dravid
Photo Credit: BCCI/Twitter

नई दिल्ली। भारत और न्यूजीलैंड की टीम के बीच बुधवार (17 नवंबर) से शुरू हो रही 3 मैचों की टी20 सीरीज के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के नये अध्याय का आगाज होने जा रहा है, जिसमें रोहित शर्मा टी20 टीम के कप्तान और राहुल द्रविड़ कोच की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। उल्लेखनीय है कि रोहित शर्मा ने साल 2007 में अपना डेब्यू राहुल द्रविड़ की कप्तानी में ही किया था और अब राहुल द्रविड़ उनकी कप्तानी में कोच की भूमिका निभाते नजर आयेंगे। राहुल द्रविड़ की कप्तानी में जब भारतीय टीम साउथ अफ्रीकी टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने पहुंची थी तो भारत के लिये 20 वर्षीय रोहित शर्मा ने डेब्यू किया।

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच की एक शाम पहले कप्तान रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की जहां पर भारतीय कप्तान ने द्रविड़ की कप्तानी में अपने डेब्यू को याद किया और बताया कि कैसे द्रविड़ ने उनका स्वागत किया था।

और पढ़ें: रोहित-राहुल के युग में क्यों ज्यादा कामयाब रहेगी भारतीय टीम, पूर्व कप्तान ने किया खुलासा

उन्होंने कहा,'यह 2007 की बात है जब टीम में मेरा पहली बार सेलेक्शन हुआ था लेकिन जब पहली बार मेरी राहुल द्रविड़ से बात हुई थी तो वो उससे भी पहले एक बेंगलोर का कैम्प था। वहां हमारे बीच बहुत छोटी सी बातचीत हुआ और मैं उस वक्त काफी नर्वस भी था। मैं अपने उम्र के खिलाड़ियों में ज्यादा बात करने वालों में से नही था तो लोग अगर मुझे उस वक्त अकेला छोड़ दिया करते थे।'

रोहित शर्मा ने आगे याद करते हुए कहा,' इस वजह से बेंगलोर के उस कैम्प में मैं अकेला शांति से बैठा था और अपने मैच की तैयारी कर रहा था। लेकियन आयरलैंड में पहली बार था जब वो मेरे पास आये और मुझसे कहा कि तुम आज का मैच खेल रहे हो। मैं खुशी से फूला नहीं समा रहा था क्योंकि किसी भी खिलाड़ी के लिये ड्रेसिंग रूम का हिस्सा बनना सपने के सच होने जैसा है। उसके बाद से अब तक एक लंबा समय बीत गया है। मैंने इस दौरान अपने सफर के हर लम्हे का जश्न मनाया है फिर वो भारतीय टीम के लिये हो या फिर मेरी फ्रैंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिये।'

और पढ़ें: Ashes 2021 के लिये क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, 2 साल बाद हुई उस्मान ख्वाजा की वापसी

गौरतलब है कि रोहित-राहुल को आगे बढ़ते हुए भारत के लिये चेकलिस्ट की लंबी फेहरिस्त को पार करना है, जिसमें सबसे जरूरी है भारतीय टीम के लिये आईसीसी के खिताब का सूखा मिटाना। भारत को अगले साल ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी टी20 विश्वकप के साथ पहला मौका मिलेगा जिसकी तैयारी भारत-न्यूजीलैंड सीरीज से होने जा रही है।

Story first published: Wednesday, November 17, 2021, 18:28 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+