For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित-राहुल के युग में क्यों ज्यादा कामयाब रहेगी भारतीय टीम, पूर्व कप्तान ने किया खुलासा

नई दिल्ली। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाले पहले टी20 मैच के साथ ही भारतीय क्रिकेट के नये अध्याय का आगाज होने जा रहा है, जहां पर सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा नई टी20 टीम की कप्तानी संभालते नजर आयेंगे तो वहीं पर पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ टीम के नये हेड कोच की भूमिका निभायेंगे। जहां न्यूजीलैंड की टीम टी20 विश्वकप का फाइनल मैच खेलकर आ रही है तो वहीं पर भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में भी अपनी जगह नहीं बना पाई थी। ऐसे में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टी20 टीम में कई बदलाव होना तय नजर आ रहा है।

और पढ़ें: Ashes 2021 के लिये क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम का ऐलान, 2 साल बाद हुई उस्मान ख्वाजा की वापसी

कोहली-शास्त्री के युग का समापन के बाद राहुल-रोहित के युग को नई उम्मीद के तौर पर देखा जा रहा है जो 8 सालों से चले आ रहे खिताब के सूखे को मिटाने में कामयाब रहेगी। बीसीसीआई के इस निर्णय को लेकर कई पूर्व खिलाड़ियों ने खुशी जताई है, जिसको लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने भी बयान दिया है और कहा है कि इस जोड़ी के हाथों में भारतीय टीम का भविष्य सुरक्षित रहेगा।

और पढ़ें: IND vs PAK: क्या चैम्पियन्स ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान खेलने जायेगा भारत, अनुराग ठाकुर ने दिया जवाब

जानें क्या बोले सुनील गावस्कर

जानें क्या बोले सुनील गावस्कर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि रोहित शर्मा के नये कप्तान और राहुल द्रविड़ के कोच की जिम्मेदारी लेने के बाद फैन्स का कई सालों से चला आ रहा सपना आखिरकार साकार हो सकता है।

स्टार स्पोर्टस के शो फॉलो द ब्लूज पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा,'जब तक वो भारत के लिये खेला करते थे हमें उम्मीद होती थी कि जब तक वो क्रीज पर हैं भारतीय बल्लेबाजी मजबूत और सुरक्षित हाथों में है। यह वो कारण है जिसकी वजह से मुझे पूरा यकीन है कि उन्हें हेड कोच की जिम्मेदारी दी गई है। वह उसी तरह से कोच की भूमिका निभाते नजर आयेंगे।'

गौतम गंभीर को भी है द्रविड़ की कोचिंग पर भरोसा

गौतम गंभीर को भी है द्रविड़ की कोचिंग पर भरोसा

इस मुद्दे पर बात करते हुए गौतम गंभीर ने भी अपनी राय रखी और कहा,'वह काफी सफल खिलाड़ी और सफल कप्तान रहे थे और मुझे पूरी उम्मीद है कि वो काफी सफल कोच साबित होंगे। ड्रेसिंग रूम में उनके होने से टीम में विश्वास नजर आयेगा। उन्होंने 100 से भी ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं, टीम की कप्तानी की है और खेल को लेकर उनके एथिक्स अविश्वसनीय है। वह काफी मेहनती भी हैं तो मुझे यकीन है कि वह अपने साथ काफी कुछ लेकर आ रहे हैं।'

इस जोडी की तारीफ करने वालों में भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा भी शामिल हैं और उन्होंने कहा कि जब भी राहुल द्रविड़ का नाम लिया जाता है तो लोगों के दिमाग में वो सारी चीजें आती हैं जो एक सफल कप्तान के पास होनी चाहिये। ऐसे में जब राहुल द्रविड़ ड्रेसिंग रूम में मौजूद रहेंगे तो रोहित शर्मा के शांत नेचर के साथ खतरनाक कॉम्बिनेशन खेलता नजर आयेगा।

राहुल-रोहित के पास है एक जैसा खेल का जुनून

राहुल-रोहित के पास है एक जैसा खेल का जुनून

सुनील गावस्कर का मानना है कि इस जोड़ी के सफल होने का एक और बड़ा कारण है कि इन दोनों के पास खेल को लेकर एक जैसा जुनून है। दोनों शांत रहना पसंद करते हैं और एक दूसरे को अच्छे से समझते हैं। रोहित-राहुल की जोड़ी सफेद बॉल क्रिकेट को नये सिरे से परिभाषित करती नजर आयेगी। गावस्कर का मानना है कि आने वाले सालों में भारत को लगातार आईसीसी टूर्नामेंट खेलने हैं और ऐसे में यह दोनों भारत के खिताब के सूखे को मिटा सकते हैं।

Story first published: Wednesday, November 17, 2021, 17:56 [IST]
Other articles published on Nov 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+