अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताना महंगा पड़ा रोहित शर्मा को
दुबई। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज रोहित शर्मा को आईसीसी की फटकार का सामना करना पड़ा है। पांचवे और आखिरी वनडे में अंपायर के फैसले के खिलाफ नाराजगी जताने के चलते आईसीसी ने उन्हें आधिकारिक रूप से फटकार लगायी है। 5 खिलाड़ी जो क्रिकेट के मैदान पर हैं एक दूसरे के बेहतरीन दोस्त
पांचवे वनडे में रोहित 99 रन के स्कोर पर जॉन हेस्टिंग्स की गेंद पर विकेट कीपर मैथ्यू वेड को अपना कैच थमा बैठे थे। जिसके बाद अंपायर ने उन्हें आउट करार दे दिया था। लेकिन रोहित शर्मा ने अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताते हुए पवेलियन जाने से पहले कुछ देर तक क्रीज पर ही खड़े रहे थे।
हालांकि जब रोहित शर्मा बैटिंग कर रहे थे तो पहली नजर में ऐसा लगा था कि रोहित शर्मा आउट नहीं है। लेकिन स्निकोमीटर में साफ देखा गया कि गेंद उनके बल्ले का किनारा छूते हुए विकेट कीपर के दस्तानों में गयी थी।
अंपायर के फैसले पर उंगली उठाने के बाद रोहित शर्मा को आईसीसी ने लेवल 1 का दोषी मानते हुए आधिकारिक रूप से फटकार लगायी है। हालांकि मैच के बाद रोहित ने अपने बर्ताव के लिए मांफी मांगी थी और आईसीसी मैच रेफरी जेफ क्रो के फैसले को स्वीकार किया जिन्होंने आधिकारिक तौर पर उन्हें फटकार लगायी है।
गौरतलब है कि वनडे सीरीज भारत 4-1 से हार गया था। आखिरी वनडे में मनीष पांडे के जबरदस्त सैकड़े के चलते टीम इंडिया ने पहली जीत दर्ज की थी। मनीष पांडे को उनके प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था। जबकि रोहित शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
