For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा के टेस्ट में कमबैक के पीछे है 'बीसीसीआई का ब्रेन', ये रहा सबूत

नई दिल्ली। शुक्रवार की देर रात टीम इंडिया के सबसे सफल सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए एक अच्छी खबर आई। ये खबर थी कि रोहित शर्मा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए चुन लिया गया है। शॉर्ट फॉर्मेट के सबसे धाकड़ ओपनर और वनडे क्रिकेट में तीन दोहरे शतक लगाने वाले रोहित शर्मा के टेस्ट में कमबैक के पीछे किसका दिमाग है, इस बात का भी खुलासा हो गया है।

बीसीसीआई ने लगाया है दिमाग

दरअसल, रोहित शर्मा को टेस्ट टीम में जगह देने के पीछे बीसीसीआई का दिमाग है। इस बात को खुद टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने कबूल किया है। एमएसके प्रसाद ने माना है कि रोहित शर्मा बेहतरीन बैकफुट प्लेयर हैं। इस वजह से वह ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने गए हैं। एमएसके प्रसाद ने टीम के चयन के बाद बताया, "रोहित के बारे में बात करें तो हमने उनके खेलने के तरीके को महसूस किया है। रोहित बहुत अच्छे बैकफुट प्लेयर हैं।"

सौरव गांगुली ने किया था समर्थन

गौरतलब है कि टीम के चयन ने से पहले पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने की भी रोहित शर्मा की तारीफ की थी। गांगुली ने हिटमैन का समर्थन करते हुए कहा था, "रोहित शर्मा समय के साथ-साथ परिपक्व हुए हैं और मौका मिलने पर वह टेस्ट में भी अच्छा करेंगे। इसलिए उन्हें आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टेस्ट टीम में भी मौका दिया जाना चाहिए।" आपको बता दें, रोहित शर्मा ने पहले दो टेस्ट मैचों में दो शतक लगाए थे लेकिन बाद में वह कम रन ही बना पाए।

वहीं, एमएस धोनी के टी20 से बाहर किए जाने पर एमएसके प्रसाद ने कहा, "वह टी20 के 6 मैच नहीं खेल रहा है क्योंकि हम दूसरा विकेट कीपर खोज रहे हैं। ऐसे में हम या तो ऋषभ पंत को मौका देंगे या फिर दिनेश कार्तिक को।" हार्दिक पांड्या के बारे में प्रसाद ने कहा कि वह अभी ठीक नहीं हुआ है। साथ ही मुरली विजय के चयन के बारे में एमएसके प्रसाद ने कहा, इंग्लैंड सीरीज में ड्रॉप करने के बाद उनसे काउंटी क्रिकेट में रन बनाए हैं। इसलिए वह ऑस्ट्रेलिया के लिए चुना गया है।

Story first published: Saturday, October 27, 2018, 10:58 [IST]
Other articles published on Oct 27, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+