कप्तानी मिलने पर बोले रोहित शर्मा, बताया अब क्या रहेगी कोहली की भूमिका
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बुधवार (8 दिसंबर) को रोहित शर्मा को भारत का नया वनडे कप्तान घोषित किया। इससे पहले रोहित को टी20 की कप्तानी साैंपी गई थी। रोहित ने विराट कोहली की जगह ली। कोहली का बताैर कप्तान सीमित ओवरों में शानदार प्रदर्शन रहा, लेकिन दुख इस बात का है कि भारत कोई आईसीसी ट्राॅफी नहीं जीत पाया। इस कारण लंबे समय से कोहली की जगह रोहित को कप्तान बनाने की मांग उठ रही थी। कोहली अब टेस्ट कप्तान रहेंगे। हालांकि, सीमित ओवरों के क्रिकेट में कोहली की भूमिका कैसी रहेगी, इसको लेकर नए कप्तान रोहित ने बयान दिया है। रोहित का मानना है कि कोहली वनडे और टी20 सेट-अप में हमेशा महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे।
यह भी पढ़ें- ये खिलाड़ी होगा ODI में भारत का नया उपकप्तान , BCCI जल्द कर सकता है ऐलान

टीम के लिए बेहद अहम है कोहली की मौजूदगी
अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित ने भारतीय क्रिकेट में कोहली के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसा महान बल्लेबाज टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। रोहित ने कहा, ''टीम में उनके (कोहली के) गुण वाले बल्लेबाज की हमेशा जरूरत होती है। टी20 प्रारूप में 50 से अधिक का औसत होना बहुत खास बात है। जाहिर है, अनुभव के साथ उन्होंने कई बार बल्लेबाजी की है और भारत को कठिन परिस्थितियों से उबारा है।" रोहित ने शो 'बैकस्टेज विद बोरिया' शो पर बात करते हुए यह बात कही।
रोहित ने कहा, "टीम को कोहली की तरह की बल्लेबाजी की आवश्यकता है। साथ ही, वह अभी भी टीम के लीडर हैं। उन सभी चीजों को एक साथ रखा गया है, जिसे आप मिस नहीं करना चाहते हैं। आप उस तरह की चीजों को नजरअंदाज नहीं करना चाहते जो कीमती हैं। कोहली की उपस्थिति टीम के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।"

कप्तान को सबसे पीछे खड़े होने की जरूरत
रोहित एक शांत और संयमित कप्तान के रूप में जाने जाते हैं, जो खिलाड़ियों पर ज्यादा दबाव नहीं डालते। कप्तानी पर अपने विचार साझा करते हुए रोहित ने कहा, "मुझे लगता है कि कप्तान को सबसे पीछे खड़े होने की जरूरत है। वह सबसे आगे नहीं हो सकता। प्रदर्शन के मामले में उसे सबसे आगे रहने की जरूरत है, लेकिन बाकी सब चीजों के मामले में उसे पीछे हटने की जरूरत है। एक कप्तान अच्छा दिखता है जब टीम अच्छा प्रदर्शन करती है और जब पूरी टीम खराब प्रदर्शन करती है तो कप्तान भी खराब दाैर से गुजरने लगता है। कप्तान यह सुनिश्चित करने के लिए है कि सही खिलाड़ी खेल रहे हैं या नहीं और सब चीजें सही हो रही हैं या नहीं।"

मेरे पास शानदार टीम थी
मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में फ्रेंचाइजी की सफलता में अपनी भूमिका को भी स्पष्ट किया है। मुंबई आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। उन्होंने रोहित की कप्तानी में पांच खिताब जीते हैं। लेकिन वे आईपीएल 2021 में प्लेऑफ में जगह बनाने में नाकाम रहे। अपने नेतृत्व में मुंबई की सफलता पर विचार करते हुए, रोहित ने बोरिया के साथ बैकस्टेज शो में कहा, "मैंने मुंबई में जो किया है वह शानदार है क्योंकि मेरे पास जो खिलाड़ी हैं। ईमानदारी से कहूं तो वहां मेरी भूमिका बहुत कम है। मेरे पास जो टीम थी वह शानदार थी। मैं इस तरह के मजबूत प्लेयर्स बनाने और फिर खिलाड़ियों के लिए जाने और प्रदर्शन करने के लिए माहौल बनाने के लिए सबसे पहले प्रबंधन को श्रेय देना चाहता हूं।"
रोहित ने कहा कि कप्तान के रूप में वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बदलाव के संबंध में महत्वपूर्ण फैसले लेते हैं। हालांकि, दिन के अंत में, यह पूरी तरह से खिलाड़ियों और टीम के बारे में है। उन्होंने कहा, "कुछ निर्णय थे जो मुझे करने होते थे। जैसे आखिरी ओवर, पहला ओवर एक्स, वाई, जेड जो भी, वे सभी चीजें, हां कप्तान उसमें एक बड़ी भूमिका निभाता है। कुल मिलाकर, यह खिलाड़ियों की टीम है।" कप्तान के रूप में मुंबई के साथ पांच खिताब जीतने के अलावा, रोहित ने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के साथ एक खिलाड़ी के रूप में एक आईपीएल भी जीता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
