For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

रोहित शर्मा बोले- रितिका मेरी नंबर 1 सपोर्ट सिस्टम है, उसके बारे मे कोई शक नहीं

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट में नए युग की शुरूआत हो चुकी है क्योंकि रोहित शर्मा अब सीमित ओवरों के कप्तान बन चुके हैं। उन्होंने विराट कोहली की जगह संभाली है। कोहली ने पिछले महीने टी20 विश्व कप 2021 की समाप्ति के बाद टी20आई क्रिकेट की कप्तानी खुद छोड़ दी थी। अब बीसीसीआई ने उन्हें वनडे कप्तानी से भी हटाते हुए रोहित पर भरोसा किया। साथ ही रोहित को टेस्ट का उप-कप्तान भी घोषित कर दिया गया। रोहित ने नई जिम्मेदारी मिलने का श्रेय अपनी पत्नी रितिका सजदेह को भी दिया। रोहित ने 'बैकस्टेज विद बोरिया' शो पर बात करते हुए बताया कि रितिका ही उनकी सबसे बड़ी सपोर्टर हैं।

उसके बारे मे कोई शक नहीं
रोहित ने कहा कि मुश्किल समय में रितिका उनके लिए चट्टान की तरह खड़ी था और उन्हें एक क्रिकेटर के रूप में विकसित करने में मदद की। रोहित ने कहा, "वह मेरी नंबर 1 सपोर्ट सिस्टम है। उसके बारे मे कोई शक नहीं। इतने सालों में वह मेरे लिए चट्टान की तरह खड़ी रही। मेरे पीछे, मेरे बगल में, मेरे सामने। उसका मेरे जीवन में अहम रोल है।" स्टार क्रिकेटर ने यह भी कहा कि रितिका घर पर ज्यादातर जिम्मेदारियों का ख्याल रखती हैं और वही उन्हें खेल पर ध्यान केंद्रित करने के लिए भी सलाह देती है।

यह भी पढ़ें- कप्तानी मिलने पर बोले रोहित शर्मा, बताया अब क्या रहेगी कोहली की भूमिका

उन्होंने कहा, "उसके बिना मैं जो कुछ भी कर रहा हूं वह कभी भी संभव नहीं होने वाला था। क्योंकि, आपकी कुछ जिम्मेदारियां हैं, आप जानते हैं। और अब मेरी एक छोटी बेटी है। रितिका उसका पूरा ख्याल रखती है। वह पूरी तरह से यह सुनिश्चित करने पर फोकस रखती है कि बेटी खुश रहे। वह बेटी का ख्याल रखने में एक बड़ी भूमिका निभा रही है। रितिका के कारण मुझे चिंता करने की जरूरत नहीं है। इसी कारण मैं मैदान पर ध्यान दे पाता हूं। और जाहिर तौर पर जब मैं घर वापस आता हूं, तो हम एक परिवार की तरह समय बीताते हैं, ना कि मिलकर क्रिकेट को लेकर ज्यादा बात करते हैं।''

Story first published: Thursday, December 9, 2021, 14:38 [IST]
Other articles published on Dec 9, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+