रोहित शर्मा ने शुरू की 'बैटिंग' की नई पारी, अब इस रोल में नजर आएंगे
नई दिल्ली: विश्व कप क्रिकेट के बाद रोहित शर्मा को सीमित ओवरों के प्रारूप में टीम इंडिया का कप्तान बनाए जैसी खबरों ने खूब चर्चाएं बटोरी थी। विश्व कप के बाद भारतीय टीम में हालांकि ऐसा कोई भी परिवर्तन नहीं हुआ जिसको हम बड़े बदलाव के तौर पर देख सकें। सभी खबरों को निराधार साबित करते हुए विराट कोहली तीनों प्रारूप में कप्तान बने हुए हैं और कोचिंग स्टॉफ में भी केवल बैटिंग कोच संजय बांगर को छोड़कर बाकी सभी चेहरे वही हैं। इसी दौरान कैरेबियाई सीरीज की ऐतिहासक सफलता भी टीम इंडिया ने चखी लेकिन रोहित शर्मा को टेस्ट सीरीज में जगह नहीं मिल सकी।

नए अभियान से जुड़े रोहित शर्मा
अब भारतीय टीम के सामने तीन टी20 मैचों की घरेलू सीरीज के साथ दक्षिण अफ्रीका दौरा शुरु हो रहा है। भारतीय दौरे पर प्रोटियाज टीम पहला अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबला 15 सितंबर से खेलेगी। रोहित के पास फिलहाल क्रिकेट से फुर्सत का कुछ समय है और इस समय में वे एक नई भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। रोहित ने विलुप्त हो रहे गैंडों के संरक्षण के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया और एनीमल प्लैनेट के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है। इन संस्थाओं के साथ मिलकर रोहित एक सींग वाले गैंडों के संरक्षण के लिए कार्य करेंगे।

'रोहित फॉर राइनोज'
इसके लिए बाकायदा रोहित ने 'रोहित फॉर राइनोज' (रोहित4राइनोज) अभियान शुरू किया है। 22 सितंबर को विश्व राइनो दिवस है और रोहित का इस प्राणी के लिए सरंक्षण अभियान इसी दिन लॉन्च किया जाएगा। इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर देते हुए रोहित ने ट्वीट किया है- 'दुनिया में केवल 3500 ही एक सींग वाले गैंडे बचे हुए हैं और उनमें से 82 प्रतिशत भारत में है। मेरे साथ #batforrhinos के लिए #worldrhinoday पर जुड़े और इन जानवरों को बचाने के लिए सहयोग करें।'
बांग्लादेश के खिलाफ राशिद खान ने बनाया टेस्ट क्रिकेट इतिहास में बड़ा रिकॉर्ड
|
एक सींग वाले गैंडे को बचाने के लिए रोहित की अपील-
बता दें कि रोहित डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया में राइनो संरक्षण के लिए ब्रांड एंबेसडर हैं। रोहित ने इस पर बात करते हुए कहा कि हमारा भविष्य हमारे हाथ में है और हमें इस बात के लिए हमेंशा प्रयास करना चाहिए कि हमारे बच्चे भी विभिन्न प्रकार की जैव विविधिताओं को देख सकें और इसके लिए हमें वो सब करना चाहिए जिसे करने में हम सक्षम हैं। रोहित ने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि इस प्रकार के अभियान से एक सींग वाले राइनो को बचाने में कुछ हद तक मदद मिलेगी। गौरतलब है कि केविन पीटरसन भी सोशल मीडिया पर राइनोज सरंक्षण के लिए काफी जागरूक रहते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
