कोलकाता। गुरुवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में दोहरा शतक बनाकर श्रींलका टाइगर्स की बैंड बजाने वाले स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा ने सबको धन्यवाद देते हुए कहा कि वो आगे और मेहनत करना चाहते हैं क्योंकि अब उनसे लोगों की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
इसलिए अब उन्हें लगता है कि उन्हें डबल मेहनत करनी चाहिए। वो वादा करते हैं कि अब वो और मेहनत करेंगे क्योंकि दो बार दोहरा शतक बना लेने के बाद उनकी रनों की भूख और ज्यादा बढ़ गई है और उनके सपने और भी है जो उन्हें पूरे करने हैं। रोहित ने कहा कि वो गुरूवार को 50 ओवर तक खेल सकते थे, उन्हें बिल्कुल भी थकान महसूस नहीं हो रही थी बल्कि वो खेल का आनंद उठा रहे थे।
रोहित ने कहा कि रिकार्ड तो बनते-बिगड़ते रहते हैं, ,पिछले कुछ वक्त से मुझसे गलतियां हो रही थीं, मैं चोटिल था लेकिन मैंने मेहनत करना नहीं छोड़ा और आगे भी मैं मेहनत करता रहूंगा क्योंकि मुझे लगता है कि मैं इससे अच्छा कर सकता हूं और अब लोगों के मुझसे बहुत ज्यादा उम्मीदें हो गईं हैं तो उन्हें अब निराश नहीं कर सकता हूं।
मालूम हो कि श्रीलंका के खिलाफ पांच दिवसीय वनडे सीरीज के चौथे वनडे में रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 173 गेंदों में 264 रनों की पारी खेलकर अंतर्राष्ट्रीय एकदिवसीय क्रिकेट की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
रोहित ने अपनी पारी में 33 चौके और नौ छक्के लगाए। रोहित ने अपने दोहरे शतक से विश्वरिकार्ड बनाया है। रोहित ने खुद अपना ही रिकार्ड, जो कि 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो नवंबर 2013 को बेंगलूरू में 209 रनों का बनाया था, तोड़ दिया है।