For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

वेस्टइंडीज के साथ वनडे सीरीज से पहले इस टीम में जलवा बिखेरते नजर आएंगे रोहित शर्मा


नई दिल्ली। एशिया कप में बतौर कप्तान रोहित शर्मा ने धमाल मचाते हुए अपनी टीम को सातवीं बार एशिया का विजेता बनाया और शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन भी पेश किया। हालांकि इस धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी उन्हें वेस्टइंडीज के साथ हो रहे टेस्ट मुकाबलों में उन्हें टीम में मौका नहीं मिला। हालांकि वो 21 अक्टूबर से शुरू हो रही वनडे सीरीज़ के लिए टीम इंडिया का अहम हिस्सा होंगे, लेकिन इस वनडे सीरीज़ से पहले रोहित अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए अहम मुकाबले में खेलते दिखेंगे। बता दें कि रोहित विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे। कर्नाटक में टीम के साथ मौजूद एक अन्य अधिकारी ने बताया, 'वह 11 तारीख को टीम से जुड़ेंगे और क्वार्टर फाइनल में सलामी बल्लेबाज के रूप में खेलेंगे। वहीं अगर मुंबई की टीम अगर सेमीफाइनल में पहुंची तो वह अंतिम चार के मुकाबले में भी खेल सकते हैं।

ये भी पढ़ें- INDvsWI: विराट कोहली को फिर मिलेगा आराम, रोहित शर्मा संभालेंगे टीम की कमान!

ऐसे में वनडे फॉर्मेट में खेले जाने वाली विजय हजारे ट्रॉफी उनके पास अपनी तैयरियों को पुख्ता करने का मौका होगा। मुंबई के चीफ सेलेक्टर अजित अगरकर ने कहा है कि 'हां रोहित शर्मा टीम का हिस्सा होंगे। हम 10 अक्टूबर को टीम का चयन करेंगे। वो एक या दो मैचों के लिए टीम से जुडेंगें। बता दें कि मुंबई का अगला मुकाबला 18 साल बाद वापसी कर रही बिहार से है। रोहित शर्मा विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की ओर से बिहार के खिलाफ नॉकआउट क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगे। गौरतलब हो कि वेस्टइंडीज़ के खिलाफ होने वाले वनडे सीरीज़ के लिए भी भारतीय कप्तान विराट कोहली को आराम देने की खबर आ रही हैं और अगर ऐसा हुआ तो कैरेबियाई टीम के खिलाफ भी रोहित शर्मा टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई दे सकते हैं।

Story first published: Tuesday, October 9, 2018, 17:56 [IST]
Other articles published on Oct 9, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+