RR vs KKR: स्मिथ ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी केकेआर, नही किया कोई बदलाव

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 12वां मैच आज दुबई के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच खेला जा रहा है। जहां केकेआर की टीम ने अपने पिछले मैच में अबु धाबी के मैदान पर जीत हासिल की है, जबकि राजस्थान की टीम ने अपने पहले दोनों मुकाबले शारजाह के मैदान पर खेले हैं और दोनों मैचों में 200 से अधिक रन बनाकर जीत हासिल की है। ऐसे में राजस्थान की टीम पहली बार दुबई के मैदान पर खेलती नजर आयेगी लेकिन कोलकाता के लिये उसे हरा पाना आसान काम नहीं होगा।

और पढ़ें: IPL 2020: सुपरओवर में जीत के बाद आरसीबी के खिलाड़ी दिखा रहे नया टैलेंट, वायरल हुआ वीडियो

दुबई के मैदान पर राजस्थान रॉयल्स के लिये कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जिसका मतलब है कि कोलकाता की टीम पहले बल्लेबाजी करते नजर आयेंगे। वहीं दोनों टीमों ने आज के मैच में कोई बदलाव नहीं किया है और जीत के बाद इस मैदान पर उतरी टींमें अपनी लय बरकरार रखना चाहेंगी।

उल्लेखनीय है कि जहां राजस्थान की टीम के लिये उसके खिलाड़ी पूरी तरह से फॉर्म में नजर आ रहे हैं, तो वहीं केकेआर के लिये उसके हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल को अभी तक बल्ले से दम दिखाने का मौका नहीं मिला है, वहीं शुबमन गिल, नितिश राणा और इयोन मोर्गन ने दम दिखाया है।

और पढ़ें: IPL 2020 में नही खेलकर पछता रहे हैं मुस्तफिजुर रहमान, जानें क्या है कारण

गौरतलब है कि आज के मैच के लिये केकेआर और राजस्थान की टीमों ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन को लेकर ही उतरने का फैसला किया है।

केकेआर की प्लेइंग 11:सुनील नरेन, नितिश राणा, शुबमन गिल, दिनेश कार्तिक, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, पैट कमिंस, शिवम मावी, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, कमलेश नागरकोटी।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: जोस बटलर, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), रॉबिन उथप्पा, राहुल तेवतिया, टॉम कुर्रन, रियान पराग, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनाद्कट, अंकित राजपूत।

Story first published: Wednesday, September 30, 2020, 19:05 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+