For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RR vs KKR: 3 चीजें जो राजस्थान पर पड़ी भारी, इन गलतियों के चलते हारा मैच

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। दुबई के मैदान पर बुधवार को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गये आईपीएल मैच में केकेआर की टीम ने राजस्थान के विजयी रथ को रोकते हुए जीत की हैट्रिक लगाने से दूर कर दिया। इसके साथ ही केकेआर की टीम ने भी लीग में अपने दूसरे मैच में जीत हासिल कर ली। राजस्थान रॉयल्स की ओर से पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिये जाने के बाद केकेआर की टीम ने शुबमन गिल के 47 और इयोन मोर्गन की नाबाद 34 रनों की पारियों के दम पर 6 विकेट खोकर 174 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया।

और पढ़ें: RR vs KKR: गेंदबाजों के दम पर जीती केकेआर, राजस्थान को 37 रनों से हराया

हालांकि रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम इस लक्ष्य को पार न कर सकी और निर्धारित 20 ओवर्स में 9 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। इसके साथ ही राजस्थान की टीम को लीग में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली राजस्थान की टीम इस मैच में जीत की हैट्रिक लगा सकती थी लेकिन इन गलतियों के चलते उसे हार का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें: हाथरस गैंगरेप से सहमा खेल जगत, हरभजन-विराट-रैना समेत दिग्गज खिलाड़ियों ने दिखाया गुस्सा

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला

दुबई के मैदान पर खेले गये 12वें मैच में राजस्थान के लिये कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उल्लेखनीय है कि स्मिथ की ओर से लिया गया यह फैसला ही उनकी सबसे पहली गलती साबित हुआ। इस सीजन खेले गये 12 में से 6 मैच अब तक दुबई के मैदान पर आयोजित किये गये हैं जिनमें से एक भी मैच अब तक रनों का पीछा करने वाली टीम नहीं जीती है। जहां कप्तान टॉस जीतने के बाद ड्यू फैक्टर को देखते हुए पहले गेंदबाजी का फैसला करते हैं तो वहीं दूसरी पारी में रनों का पीछा करने वाली टीम के लिये दुबई की पिच आसान नहीं रहती और उसे हार का सामना करना पड़ा है।

गेंदबाजी में रियान पराग को देना पड़ा महंगा

गेंदबाजी में रियान पराग को देना पड़ा महंगा

राजस्थान की टीम ने अच्छी शुरुआत करते हुए पावरप्ले के दौरान अच्छी गेंदबाजी की और पावरप्ले में सुनील नरेन का विकेट लेने के बाद सिर्फ 41 रन ही दिये। वहीं 7वें ओवर में जब श्रेयस गोपाल ने अच्छी गेंदबाजी कर नये बल्लेबाज पर दबाव लाने का काम किया तो दूसरे छोर से अपने प्रमुख गेंदबाज को लाने के बजाय स्मिथ ने रियान पराग को गेंद थमाई। नतीजन 8वें ओवर में नितिश राणा और शुभमन गिल ने 14 रन बटोरने का काम किया। स्मिथ ने यही गलती इयोन मोर्गन के साथ भी की। जब बल्लेबाज दबाव में होता तो वह किसी ऐसे गेंदबाज को गेंद थमा देते जो सामने वाले बल्लेबाज को टिकने का मौका दे देता।

बल्लेबाजों में दिखी जल्दबाजी

बल्लेबाजों में दिखी जल्दबाजी

राजस्थान के लिये हार की तीसरी और सबसे मुख्य़ वजह रही उसकी बल्लेबाजी, रनों का पीछा करते हुए टीम का टॉप ऑर्डर ऐसे बल्लेबाजी कर रहा था जैसे कि उसे 200 से अधिक रन बनाने हों। इसमें कोई शक नहीं कि केकेआर के लिये शिवम मावी, कमलेश नागरकोटी और पैट कमिंस ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन राजस्थान के बल्लेबाजों ने भी यहां पर ठहर कर बैटिंग करने के बारे में नहीं सोचा। स्टीव स्मिथ जिस गेंद पर आउट हुए उससे पहले लगातार 2 गेंदों पर वह बाल-बाल बचे थे हालांकि इसके बावजूद वह तीसरी गेंद पर रफ शॉट खेलने गये और आउट हो गये। वहीं राजस्थान रॉयल्स का मध्यक्रंम वो दम नहीं दिखा सका, जैसे ही उसका टॉप ऑर्डर लड़खड़ाया पूरी टीम बिखर गई।

हालांकि गेंदबाज टॉम करन ने बल्लेबाजों की तुलना में अच्छी बैटिंग की और अपनी टीम के लिये और आईपीएल करियर का पहला नाबाद अर्धशथक लगाते हुए 35 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली।

Story first published: Friday, October 2, 2020, 5:23 [IST]
Other articles published on Oct 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+