RR vs KKR: वानखेड़े में नहीं रुका कोलकाता की हार का सिलसिला, राजस्थान ने 6 विकेट से रौंदा

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 18वां मैच वानखेड़े के मैदान पर खेला जा गया जहां पर पिछले 8 सालों से जीत का इंतजार कर रही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को एक बार फिर से हार का सामना करना पड़ा और राजस्थान के खिलाफ जीत हासिल करने में नाकाम रही। इतना ही नहीं आईपीएल 2021 में केकेआर की टीम की यह लगातार चौथी हार रही है। राजस्थान रॉयल्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और क्रिस मॉरिस की शानदार गेंदबाजी के दम पर राजस्थान को 133 रन पर सीमित करने में कामयाब रहे।

वहीं रनों का पीछा करते हुए राजस्थान की टीम ने इस स्कोर को आसानी से 19वें ओवर में हासिल कर सीजन की दूसरी जीत हासिल की। राजस्थान की टीम ने 134 रनों के स्कोर का पीछा करते हुए 4 विकेट खोये और 18.5 ओवर के अंदर लक्ष्य को हासिल कर 6 विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंकतालिका में छठे पायदान पर पहुंच गई है और केकेआर की टीम 8वें पायदान पर पहुंच गई।

और पढ़ें: IPL 2021: केएल राहुल का खुलासा, बताया- पहले कुछ मैचों में क्यों नहीं खेले रवि बिश्नोई

राजस्थान के लिये संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा 42 रनों की पारी खेली, तो वहीं पर डेविड मिलर (24), यशस्वी जायसवाल (22) और शिवम दुबे (22) ने भी अहम योगदान देकर जीत दिलाने का काम किया। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बल्लेबाजी में काफी लड़खड़ाती नजर आयी और पावरप्ले के दौरान सिर्फ 25 रन बनाकर एक विकेट खोने का काम किया।

इसके बाद भी कोलकाता की टीम तेजी से रन बनाने में नाकाम रही और उसके 6 बल्लेबाज 15 से भी कम रनों की पारी खेलकर वापस पवेलियन लौटे। केकेआर के लिये राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 26 गेंदों में एक चौके और 2 छक्के की मदद से 36 रनों की पारी खेली, तो दिनेश कार्तिक ने भी 24 गेंदों में 4 चौके की मदद से 25 रन बनाने का काम किया। वहीं नितीश राणा ने 25 गेंदों में एक चौके एक छक्के की मदद से 22 रन बनाने का काम किया।

और पढ़ें: RR vs KKR: अनलकी साबित हुआ मोर्गन का अपना बल्ला, रन आउट करा बनाया डायमंड डक का शिकार

राजस्थान के लिये क्रिस मॉरिस ने सबसे शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट हासिल किये, जबकि केकेआर के 2 खिलाड़ी रन आउट होकर वापस पवेलियन लौटे। वहीं चेतन साकरिया, मुस्तफिजुर रहमान और जयदेव उनादकट ने एक-एक विकेट लेने का कारनामा किया।

Story first published: Saturday, April 24, 2021, 23:04 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+