RR vs KKR: वानखेड़े में चला क्रिस मॉरिस की गेंदबाजी का जादू, कोलकाता को 133 रनों पर रोका

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 18वां मैच राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम के बीच वानखेड़े के मैदान पर खेला गया, जहां पर संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। राजस्थान की टीम के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के फैसले को सही साबित करने का काम किया और युवा बॉलर चेतन साकरिया के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोक दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बल्लेबाजों के मुफीद पिच पर भी अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रही और निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट खोकर सिर्फ 133 रन बनाने का काम किया।

केकेआर की टीम ने इस मैच में बेहद धीमी शुरुआत की और पावरप्ले के दौरान एक विकेट खोकर सिर्फ 25 रन बनाने का काम किया। कोलकाता के लिये सलामी बल्लेबाज शुबमन गिल की खराब फॉर्म का सिलसिला जारी रहा और वो राजस्थान के खिलाफ 19 गेंद में 11 रन बनाये और जोस बटलर के थ्रो के चलते रन आउट होकर वापस पवेलियन लौटे।

और पढ़ें: जिम्बाब्वे से मिली हार को रमीज राजा ने बताया काला दिन, पाकिस्तान टीम को जमकर लताड़ा

गिल के बाद नितिश राणा भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके 25 गेंदों में 22 रन की पारी खेलकर चेतन साकरिया का शिकार बने। जयदेव उनादकट ने सुनील नरेन (6) का विकेट हासिल किया तो कप्तान इयोन मोर्गन डायमंड डक का शिकार हुए, उन्हें क्रिस मॉरिस ने रन आउट कर वापस पवेलियन भेजा।

राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 36 रनों का योगदान दिया लेकिन मुस्तफिजुर ने उन्हें वापस पवेलियन भेजने का काम किया। आंद्रे रसेल (9) और दिनेश कार्तिक (25) का विकेट क्रिस मॉरिस ने हासिल किया और केकेआर के लोअर ऑर्डर को ध्वस्त करने का काम किया।

और पढ़ें: IPL 2021: आशीष नेहरा ने बताया बुमराह से भी बेहतर भारतीय गेंदबाज का नाम, कहा- स्किल्स में बहुत आगे

आपको बता दें कि राजस्थान के लिये चेतन साकरिया ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट हासिल किया, तो साथ ही में एक बेहतरीन कैच पकड़ने का भी काम किया। वहीं क्रिस मॉरिस ने भी 4 ओवर गेंदबाजी की और 23 रन देकर 4 विकेट हासिल करने का काम किया। मुस्तफिजुर रहमान और जयदेव उनादकट ने भी एक-एक विकेट हासिल करने का काम किया।

Story first published: Saturday, April 24, 2021, 21:21 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+