जिम्बाब्वे से मिली हार को रमीज राजा ने बताया काला दिन, पाकिस्तान टीम को जमकर लताड़ा
नई दिल्ली। पाकिस्तान और जिम्बाब्वे की क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने बड़ा उलटफेर करने का काम किया और हरारे के मैदान पर खेले गये दूसरे टी20 मैच में 19 रनों से हराकर अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में पहली बार पाकिस्तान पर जीत हासिल करने का काम किया। 119 रनों का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने 78 रन के स्कोर पर सिर्फ 3 विकेट कोने का काम किया था लेकिन तभी ल्यूक जॉन्गवे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान की कमर तोड़ने का काम किया और 19 रनों के अंंदर पाकिस्तान के 7 विकेट निकालकर जीत हासिल करने का काम किया।
और पढ़ें: IPL 2021: पंजाब के खिलाफ रोहित शर्मा के फैसले पर बिफरे सहवाग, लगाई जमकर क्लास
पाकिस्तान की क्रिकेट टीम महज 19 रन पर ऑल आउट हो गई थी जिसके चलते पाकिस्तान के कई दिग्गज और मौजूदा खिलाड़ियों ने टीम को लताड़ने का काम किया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खराब प्रदर्शन को लेकर पूर्व कप्तान रमीज राजा और शोएब मलिक ने जमकर लताड़ने ा किन किया।
और पढ़ें: RR vs KKR: पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी कोलकाता, इन बदलवों के साथ उतरी राजस्थान

पाकिस्तान क्रिकेट का काला दिन
रमीज राजा ने इस लम्हे को पाकिस्तानी बल्लेबाजी के लिये इतिहास का काला दिन बताया और हार को लेकर पाकिस्तान के बल्लेबाजों की साधारण और क्लब स्तर की बैटिंग को जिम्मेदार ठहराया। अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए रमीज राजा ने कहा कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदाराना शॉट खेले और साझेदारी के दौरान किसी भी तरह की तकनीक का इस्तेमाल नहीं किया। ऐसे में अगर आप रिप्ले देखते हैं तो नजर आयेगा कि पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने कितनी साधारण बल्लेबाजी की है।
उन्होंने कहा,'जब आप हाइलाइटस देखेंगे तो समझ आयेगा कि पाकिस्तानी बल्लेबाज खरगोश की तरह नजर आ रहे थे। उनसे ऐसी खराब बल्लेबाजी की उम्मीद नहीं थी लेकिन उन्होंने अपनी ताकत को बैक नहीं किया और क्लब स्तर की साधारण परफॉर्मेंस के चलते हार गये। मैं इस प्रदर्शन को देखकर हैरान हूं, मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं अपने गुस्से को किस तरह से बयान करूं। यह पूरी तरह से पाकिस्तान के इतिहास का काला लम्हा है।'

शोएब मलिक ने मिस्बाह उल हक पर उठाये सवाल
रमीज राजा की तरह शोएब मलिक ने भी बल्लेबाजों को लताड़ने का काम किया और पाकिस्तान के सहयोगी स्टाफ एवं टीम मैनेजमेंट पर सवाल उठाते हुए मिस्बाह उल हक पर अप्रत्याशित हमला बोलने का काम किया। मलिक ने मिस्बाह उल हक पर हमला बोलते हुए कहा कि पाकिस्तान को बेहतर कोच की दरकार है जो कि सफेद बॉल क्रिकेट में टीम की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझे और अहम निर्णय ले सके।
मलिक ने ट्वीट करते हुए लिखा,' टीम में निर्विवाद डिसीजन लेने वालों को एक कदम पीछे हटने की जरूरत है। मुख्य चयनकर्ता और बाबर आजम को जरूरी निर्णय लेने की जरूरत है। मेरे विचार में हमें एक ऐसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कोच की जरूरत है जो कि सफेद बॉल क्रिकेट को समझे और हमारे कप्तान की उभरने में मदद करते हुए खिलाड़ियों के नजरिये में स्पष्टता पैदा करने की जरूरत है।'

कप्तान को मिले निर्णय लेने की आजादी
मलिक ने आगे टीम मैनेजमेंट पर हमला बोलते हुए कहा कि जब आपका मैनेजमेंट किसी की पसंद और नापसंद के बीच बटा हुआ हो खास तौर से तब जब आपके देश का क्रिकेट जीवित रहने की कोशिश कर रहा हो, तो आप इसके अलावा क्या उम्मीद कर सकते हैं। ऐसे में जब आप अपनी टीम के कप्तान को फैसले नहीं लेने देते तो ऐसा होना बिल्कुल तय माना जाना चाहिये।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
