For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RR vs MI: रोहित शर्मा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करेगी राजस्थान, जानें क्या हैं बदलाव

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 20वां मैच आज अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा है। जहां पिछले मैच में मुंबई की टीम ने हैदराबाद के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज की है तो वहीं राजस्थान की टीम शानदार आगाज करने के बाद रास्ता भटकती नजर आ रही है। राजस्थान की टीम को अपने पिछले दोनों मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि आज के मैच में वह जीत की राह पर वापसी करना चाहेगी।

और पढ़ें: T20 क्रिकेट में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने रचा इतिहास, लगाया विकेटों का तिहरा शतक

इस बीच कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। वहीं स्टीव स्मिथ की टीम आज के मैच में पहले गेंदबाजी करती नजर आयेगी। इस बीच जहां मुंबई की टीम लगातार तीसरे मैच में बिना किसी बदलाव के उतरती नजर आ रही है, वहीं राजस्थान रॉयल्स के टीम ने जयदेव उनादकट की जगह आज कार्तिक त्यागी को शामिल किया है।

अबुधाबी में होने वाले इस मैच में राजस्थान की टीम ने 3 बदलाव करते हुए इस साल अंडर 19 विश्व कप में धूम मचाने वाले खिलाड़ियों यशस्वी जायसवाल और कार्तिक त्यागी को मौका दिया है तो वहीं पर अंकित राजपूत की भी वापसी हुई है।

और पढ़ें: विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप को लेकर ICC का बड़ा बयान, कहा- अपने तय समय पर ही होगा फाइनल

दोनों टीमों के बीच मुकाबलों की बात की जाये तो पिछले 2 सालों में जबस राजस्थान रॉयल्स ने वापसी की है तब से खेले गये सभी चारों मुकाबलों में मुंबई की टीम को हराने का काम किया है। ऐसे में मुंबई की टीम राजस्थान के खिलाफ अपने जीत के सूखे को खत्म करना चाहेगी।

आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है:

Rajasthan Royals (Playing XI): जोस बटलर, स्टीव स्मिथ, संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, महिपाल लोमरोर, राहुल तेवतिया, जोफ्रा आर्चर, टॉम करन, श्रेयस गोपाल, अंकित राजपूत, कार्तिक त्यागी।

Mumbai Indians (Playing XI): रोहित शर्मा, क्विंटन डिकॉक. सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पांड्या, जेम्स पैटिंसन, राहुल चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।

Story first published: Tuesday, October 6, 2020, 19:12 [IST]
Other articles published on Oct 6, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+