For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

T20 क्रिकेट में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने रचा इतिहास, लगाया विकेटों का तिहरा शतक

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली महामारी कोरोना वायरस के बीच इन दिनों पाकिस्तान में घरेलू क्रिकेट की वापसी हुई है, जहां पर पाकिस्तानी खिलाड़ी इन दिनों नेशनल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में शिरकत कर रहे हैं। इस लीग के दौरान पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वहाब रियाज ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वहाब रियाज ने रविवार को खेले गये एक मुकाबले के दौरान अपना 300 टी20 विकेट हासिल किया और पाकिस्तान के लिये क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में विकेटों का तिहरा शतक लगाने वाले तीसरे गेंदबाज बन गये हैं।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के लिये वहाब रियाज से पहले यह कारनामा पाकिस्तान के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी और कप्तान शाहिद अफरीदी और तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर यह कारनामा कर चुके हैं। उल्लेखनीय है कि टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज की बात करें तो इसमें ड्वेन ब्रावो का नाम सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने हाल ही में सीपीएल में अपने 500 विकेट पूरे किये हैं।

और पढ़ें: DC vs RCB: दुबई में विराट सेना से भिड़ेगी दिल्ली की यंगिस्तान, जानें कैसे हैं हेड टू हेड आंकड़े

ब्रावो टी20 क्रिकेट में 500 विकेट लेने वाले दुनिया के इकलौते गेंदबाज हैं जो कि टी20 क्रिकेट में 506 विेकेट हासिल कर चुके हैं। वहीं वहाब रियाज टी20 क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के 9वें गेंदबाज बन गये हैं।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस संक्रमण के बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस समय घरेलू टी-20 लीग करवा रहा है जहां पर घरेलू मैदान में पर खेले जा रहे इन मैचों में कई पाकिस्तानी क्रिकेटर भी खेलते नजर आ रहे हैं।

और पढ़ें: IPL 2020: गेंदबाजों के लिये कब्रगाह है शारजाह की पिच, हैदराबाद के खिलाफ बना विश्व रिकॉर्ड

आपको बता दें कि वहाब रियाज़ (Wahab Riaz) ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर के दौरान 27 टेस्ट मैच में 83 विकेट, वनडे में 115 विकेट और टी-20 इंटरनेशनल में 32 विकेट हासिल किये हैं। हालांकि उन्होंने पाकिस्तान के लिये साल 2018 में अपना आखिरी अंतर्राष्ट्रीय मैच खेला था।

Story first published: Monday, October 5, 2020, 0:05 [IST]
Other articles published on Oct 5, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+