For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RR vs RCB: अच्छी शुरुआत के बाद ताश के पत्तों की तरह बिखरी राजस्थान, 49 रन में खोये 8 विकेट

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 43वां मैच दुबई के मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर राजस्थान रॉयल्स की टीम को टॉस में हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिये उतरना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी के लिये उतरने के बाद शानदार शुरुआत की और अपने सलामी बल्लेबाजों के दम पर 11 ओवर में सिर्फ एक विकेट खोकर 100 रन का स्कोर बना डाला। इस वक्त ऐसा लग रहा था कि बल्लेबाजी में परेशानियों से जूझ रही राजस्थान की टीम आरसीबी के खिलाफ इस मैच में बड़ा स्कोर खड़ा करती नजर आयेगी, लेकिन ऐसा हो नहीं सका। आरसीबी के गेंदबाजों के सामने जैसे ही राजस्थान की टीम ने दूसरा विकेट खोया उसके बाद टीम संभल नहीं सकी और ताश के पत्तों की तरह ढह गई।

और पढ़ें: RR vs RCB: जानें कौन हैे आरसीबी के लिये डेब्यू करने वाले जॉर्ज गॉर्टन, जैमिसन को किया है रिप्लेस

आरसीबी ने युजवेंद्र चहल, शाहबाज अहमद और डेब्यू कर रहे जॉर्ज गॉर्टन के दम पर वापसी की और 49 रन में 8 विकेट चटकाकर राजस्थान की टीम को निर्धारित 20 ओवर्स में 149 रन पर रोक दिया। इसके बाद आरसीबी को जीत के लिये महज 150 रन की दरकार रह गई है।

और पढ़ें: RCB vs RR: प्लेऑफ की रेस के बीच दुबई में होगी रिकॉर्ड की बरसात, जानें किन आंकड़ों पर रहेगी नजर

जायसवाल-लुईस ने दिलाई थी विस्फोटक शुरुआत

जायसवाल-लुईस ने दिलाई थी विस्फोटक शुरुआत

राजस्थान के लिये यशस्वी जायसवाल (31) और एविन लुईस (58) ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए पावरप्ले में बिना कोई विकेट खोये 56 रन जोड़ दिये। दोनों ने पहले विकेट के लिये 77 रनों की साझेदारी कर राजस्थान को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। डैनियल क्रिश्चियन ने जायसवाल को सिराज के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेजा। जायसवाल ने 22 गेंदों का सामना कर 3 चौके और 2 छक्के लगाये और 31 रन की पारी खेली। वहीं एविन लुईस ने संजू सैमसन (19) के साथ पारी को आगे बढ़ाते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया।

चहल-शाहबाज ने कराई आरसीबी की वापसी

चहल-शाहबाज ने कराई आरसीबी की वापसी

एविन लुईस ने 37 गेंदों का सामना कर 5 चौके और 3 छक्के लगाये और 58 रन बनाकर डेब्यू कर रहे जॉर्ज गॉर्टन का शिकार बने। इसके बाद महिपाल लोमरोर (3) ने चहल के खिलाफ बड़ा शॉट लगाने का फैसला किया लेकिन श्रीकर भरत को कैच थमाकर आउट हो गये। चहल के बाद शाहबाज अहमद ने एक ही ओवर में दो विकेट चटकाकर राजस्थान को बैकफुट पर धकेल दिया। शाहबाज अहमद ने ओवर की पहली गेंद पर संजू सैमसन का विकेट हासिल किया तो वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल तेवतिया को वापस पवेलियन भेजा। चहल ने लियाम लिविंगस्टोन को बल्ला खोलने का मौका नहीं दिया और डिविलियर्स के हाथों कैच कराकर वापस पवेलियन भेज दिया।

हर्षल पटेल ने एक ही ओवर में झटके 3 विकेट

हर्षल पटेल ने एक ही ओवर में झटके 3 विकेट

बची हुई कसर हर्षल पटेल ने पूरी कर दी जो कि पारी का आखिरी ओवर लेकर आये और एक ही ओवर में 3 विकेट चटकाकर राजस्थान की टीम 149 रन के स्कोर पर रोक दिया। गौरतलब है कि राजस्थान की टीम ने 100 रन के स्कोर तक सिर्फ एक ही विकेट खोया था लेकिन उसके बाद अगले 49 रन में उसने अपने 8 विकेट खो दिये। आखिरी ओवर में हर्षल पटेल ने पहले रियान पराग को कैच कराया तो वहीं अगली ही गेंद पर क्रिस मॉरिस को वापस भेजा। वहीं ओवर की आखिरी गेंद पर चेतन साकरिया को डिविलियर्स के हाथों कैच कराया।

आरसीबी के लिये हर्षल पटेल (3 विकेट), युजवेंद्र चहल (2 विकेट), शाहबाज अहमद (2 विकेट), डैनियल क्रिश्चियन (एक विकेट) और जॉर्ज कॉर्टन (एक विकेट) ने शानदार गेंदबाजी की और 180-190 के स्कोर की ओर बढ़ रही राजस्थान को 149 पर रोक दिया।

Story first published: Wednesday, September 29, 2021, 21:32 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+