
कुछ ही मैचों में चयनकर्ताओं को किया प्रभावित
साल 2015 में खेले गये अंडर-19 विश्वकप में जॉर्ज कॉर्टन उस वक्त चर्चा में आये थे जब बांग्लादेश के खिलाफ अपने डेब्यू मैच की पहली ही गेंद पर विकेट हासिल किया था। इसके बाद उन्हें ससेक्स की टीम ने शामिल कर लिया और तीनों ही प्रारूप में डेब्यू करने का मौका दिया। बायें हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने डेब्यू सीजन (साल 2016) में ही शानदार प्रदर्शन किया और इंग्लिश टीम के चयनकर्ताओं की नजर में आ गये। नतीजन ससेक्स के लिये डेब्यू करने के महज 4 महीनों बाद ही उन्हें इंग्लैंड की ए टीम में जगह मिल गई और श्रीलंका ए और पाकिस्तान ए के खिलाफ सीरीज का हिस्सा बनें।

एयरपोर्ट पर हुई थी अजीब इंजरी
इंग्लैंड ए और ससेक्स के लिये शानदार गेंदबाजी करने के चलते उन्हें 2017-18 के एशेज दौरे के लिये नेट बॉलर के रूप में टीम से जोड़ा गया और पहले टेस्ट मैच के लिये शॉर्ट टर्म कवर के रूप में टीम से जुड़े। सिर्फ 9 फर्स्ट क्लास मैच खेलकर एशेज की टीम से जुड़ने वाला यह खिलाड़ी एयरपोर्ट पर चोट का शिकार हो गया। वह एलए एयरपोर्ट पर अपनी कनेक्टिंग फ्लाइट लेने की कोशिश कर रहे थे और इस दौरान अपना एक सूटकेस उठाते हुए साइड स्ट्रेन इंजरी का शिकार हो गये। इस चोट के चलते वह साल 2018 में लगभग पूरा सेशन बाहर रहे थे।

ऐसा रहा है गॉर्टन का अब तक का करियर
गॉर्टन की बात करें तो वह खुद को एक ऑलराउंडर मानते हैं जिन्होंने 2019 के फर्स्ट क्लास सीजन में 9 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दोनों पारियों में अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया है। ससेक्स के करियर की बात करें तो वो अब तक 24 फर्स्ट क्लास, 24 लिस्ट ए और 39 टी20 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान गॉर्टन ने बल्लेबाजी में 2804 फर्स्ट क्लास, 942 लिस्ट ए और 665 टी20 रन बनाये हैं, जबकि गेंदबाजी में 569 फर्स्ट क्लास, 103 लिस्ट और 228 टी20 विकेट चटका चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications