RCB vs RR: कोहली ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी राजस्थान, इस खिलाड़ी ने किया डेब्यू
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 41 वां मैच दुबई के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैदान पर खेला जा रहा है जहां पर प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिये राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम भिड़ती नजर आ रही है। जहां राजस्थान की टीम को अपने पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं पर आरसीबी की टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ बड़ी जीत हासिल कर उतर रही है।
दुबई के मैदान पर खेले जा रहे इस अहम मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। विराट कोहली का मानना है कि यह पिच पूरे मैच के दौरान ज्यादा नहीं बदलती है तो हम पहले 6 ओवर में पिच का फायदा उठाना चाहते हैं और दूसरी पारी में साझेदारियां कर नतीजा अपने पक्ष में ले जाना चाहते हैं। हमने पिछले मैच में काफी बहादुरी से काम किया है और मैं भी काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं।
और पढ़ें: IPL 2021: अश्विन-मोर्गन विवाद पर सहवाग ने याद दिलाया 2019 विश्वकप फाइनल, केकेआर कप्तान को लताड़ा
आरसीबी की टीम ने अपने प्लेइंग 11 में एक बदलाव किया है और काइल जैमिसन को बाहर बिठाकर जॉर्ड गार्टन को डेब्यू कराने का मौका दिया है। जॉर्ज गार्टन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज हैं जो ससेक्स की ओर से खेलते नजर आते हैं। विराट कोहली ने उनके बारे में बात करते हुए कहा कि वो बल्लेबाजी भी कर सकते हैं।
वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम ने भी एक बदलाव किया है और जयदेव उनादकट की जगह कार्तिक त्यागी को प्लेइंग 11 में मौका दिया है। संजू सैमसन ने टॉस को लेकर कहा कि उन्हें बल्लेबाजी या गेंदबाजी से कुछ खास फर्क नहीं पड़ने वाला था क्योंकि वह दोनों के लिये ही तैयार थे, हालांकि अगर उन्हें मौका मिलता तो वो पहले गेंदबाजी ही करते।
दुबई के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच के लिये पिच की बात करें तो तेज गेंदबाजों के लिये मददगार साबित होने के बावजूद यहां पर अब तक बल्लेबाजों को रन बनाने में आसानी हुई है। हालांकि मैदान बड़ा होने के चलते यहां पर रन बनाना आसान नहीं होने वाला है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गये हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो आरसीबी की टीम 11 जीत के साथ थोड़ा सा आगे है जबकि राजस्थान की टीम को 10 बार जीत मिली है। इस सीजन खेले गये पहले मुकाबले में आरसीबी ने राजस्थान को 10 विकेट से हराया था तो संजू सैमसन की टीम इस मैच में उस हार का बदला लेना चाहेगी।
और पढ़ें: RCB vs RR: प्लेऑफ की रेस के बीच दुबई में होगी रिकॉर्ड की बरसात, जानें किन आंकड़ों पर रहेगी नजर
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI: एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (w/c), लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, रियान पराग, राहुल तेवतिया, क्रिस मॉरिस, कार्तिक त्यागी, चेतन सकारिया, मुस्तफिजुर रहमान।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग XI: विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत (डब्ल्यू), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, डेनियल क्रिश्चियन, जॉर्ज गार्टन, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications