For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RR vs SRH: खलील अहमद से भिड़े तेवतिया, छक्का जड़ नाचे रियान पराग, जानें आखिरी ओवर का रोमांच

IPL 2020
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 26वां मैच आज दुबई के मैैदान पर राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के बीच खेला गया। जहां पर राजस्थान की टीम ने लगातार 4 मैचों में हार के बाद आखिरकार लीग में अपनी तीसरी जीत हासिल की। राजस्थान के लिये पंजाब के खिलाफ जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले राहुल तेवतिया ने आज के मैच में एक बार फिर अहम भूमिका निभाई और हार की दहलीज पर पहुंची राजस्थान के लिये रियान पराग के साथ छठे विकेट के लिये 85 रनों की साझेदारी की और टीम को बेहद जरूरी जीत दिलाई।

इस जीत के साथ हैदराबाद और राजस्थान की टीमें अंकतालिका में 6-6 के साथ बराबरी पर हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में हैदराबाद की टीम बेहतर है। हालांकि आखिरी ओवर में फैन्स को काफी कुछ देखने को मिला।

और पढ़ें: DC vs MI: अगर Dream 11 में जीतना है इनाम तो दिल्ली-मुंबई के इन खिलाड़ियों पर लगायें दांव

इस ओवर में न सिर्फ रियान पराग के विनिंग रन मारने के बाद उनका शानदार डांस देखने को मिला बल्कि राहुल तेवतिया और तेज गेंदबाज खलील अहमद के बीच तीखी झड़प भी देखने को मिली।

राजस्थान की टीम को आखिरी 3 ओवर्स में 37 रनों की दरकार थी लेकिन राहुल तेवतिया ने शानदार बल्लेबाजी की और पहले राशिद खान के ओवर में लगातार तीन चौके लगाकर वापसी कराई, तो वहीं नटराजन के ओवर में एक चौका और एक छक्का लगाकर टीम को रेस में बनाये रखा।

और पढ़ें: DC vs MI: मुंबई के इस गेंदबाज के सामने पस्त हैं ऋषभ पंत, देखें कैसा है रिकॉर्ड

आखिरी ओवर में राजस्थान को जीत के लिये 9 रनों की दरकार थी। वॉर्नर ने खलील अहमद को गेंदबाजी का जिम्मा दिया, जिन्होंने कसी गेंदबाजी करते हुए पहली 4 गेंदों में 6 रन लिये। इस दौरान राहुल तेवतिया और रियान पराग ने दो बार 2 रन चुराने का काम किया, जिसके बाद 5वीं गेंद से पहले खलील अहमद और राहुल तेवतिया के बीच तीखी बहस देखने को मिली। जिसे रोकने के लिये कप्तान डेविड वॉर्नर को बीच में आना पड़ा।

वहीं 5वीं गेंद पर रियान पराग ने ऑफ साइड की दिशा में छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। इस शॉट को मारने के साथ ही रियान ने अपने क्षेत्रीय डांस के कुछ स्टेप्स करके टीम की जीत का जश्न मनाया।

और पढ़ें: IPL 2020: परिवार से दूर खिलाड़ियों को दिल्ली कैपिटल्स ने दिया खास गिफ्ट, भावुक कर देगा Video

आपको बता दें कि राहुल तेवतिया ने आज के मैच में 28 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 45 रन बनाये तो वहीं रियान पराग ने 26 गेंद में 2 चौके 2 छक्के की मदद से 42 रनों की पारी खेली और टीम को बेहद अहम जीत दिलाने का काम किया।

Story first published: Monday, October 12, 2020, 6:33 [IST]
Other articles published on Oct 12, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+