RR vs SRH: राशिद खान की गलती से बटलर ने जड़ा IPL का पहला शतक, नाम है शर्मनाक रिकॉर्ड
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 28वें मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम का सामना सनराइजर्स हैदराबाद के साथ हुआ जहां पर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम पर लगातार तीसरी पारी में 200 से ज्यादा रनों का स्कोर बनते हुए देखा गया। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया, जवाब में पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम ने निर्धारित 20 ओवर्स में 3 विकेट खोकर 220 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। राजस्थान के लिये इस मैच में उसके सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (124) और संजू सैमसन (48) ने जबरदस्त पारियां खेली और टीम को 220 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
और पढ़ें: कप्तानी छिन जाने के बाद जाने कैसा था डेविड वॉर्नर का रिएक्शन, कोच मूडी ने किया खुलासा
जोस बटलर ने हैदराबाद के खिलाफ इस मैच में अपने आईपीएल करियर का पहला शतक लगाने का काम किया। हालांकि जोस बटलर की इस शतकीय पारी में सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज राशिद खान और अंपायर की गलती का बड़ा हाथ रहा नहीं तो सिर्फ 7 रन के स्कोर पर आउट हो जाते जोस बटलर।
और पढ़ें: RCB को सहवाग की बड़ी सलाह, कहा- कोहली नहीं इस खिलाड़ी को करनी चाहिये ओपनिंग

राशिद का फैसला हैदराबाद पर पड़ा भारी
सनराइजर्स हैदराबाद के नये कप्तान केन विलियमसन ने इस सीजन अपने सबसे शानदार लेग स्पिनर राशिद खान को पहली बार पावरप्ले में गेंदबाजी का फैसला करते हुए तीसरे ओवर में गेंदबाजी के लिये बुलाया। यशस्वी जायसवाल ने राशिद खान की पहली ही गेंद पर चौका लगाने का काम किया तो वहीं अगली ही गेंद पर राशिद ने एलबीडब्ल्यू की अपील की। हालांकि उनकी अपील से सहमत नहीं नजर आये लेकिन राशिद खान माने नहीं और तीसरे अंपायर की ओर रुख करने का फैसला किया। थर्ड अंपायर ने रिप्ले में देखा कि बॉल का इम्पैक्ट स्टंप्स के बाहर था जिसके चलते हैदराबाद को अपना रिव्यू गंवाना पड़ा। आगे चलकर राशिद का यह फैसला हैदराबाद की टीम पर काफी भारी पड़ा।

अंपायर की गलती से बटलर को मिला जीवनदान
वहीं राशिद खान पावरप्ले में जब अपना दूसरा ओवर लेकर आये तो चौथी गेंद पर रिवर्स स्वीप लगाने के चक्कर में बटलर से गेंद मिस हो गई। राशिद खान की यह गुगली गेंद सीधा पैड पर आकर लगी। राशिद खान ने जोर से अपील की लेकिन अंपायर इंटरेस्टेड नजर नहीं आये। हैदराबाद की टीम अपना रिव्यू पहले ही खो चुकी थी जिसके चलते वह अंपायर के फैसले को चुनौती नहीं दे सकी। हालांकि बाद में जब रिप्ले में देखा गया तो जोस बटलर बॉलिंग ट्रैक के तीनों पैमाने पर रेड डॉट टिक करते नजर आये और साफ आउट नजर आये। यहां पर जोस बटलर सिर्फ 7 रन के स्कोर पर खेल रहे थे लेकिन अंपायर की ओर से मिले इस जीवनदान का उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और 124 रनों की बड़ी पारी खेल डाली।

डीआरएस को लेकर बेहद शर्मनाक हैं आंकड़े
जोस बटलर ने अपनी पारी के दौरान 64 गेंदों में 11 चौके 8 छक्के लगाकर 124 रनों की विशाल पारी खेलने का काम किया। वहीं पर संजू सैमसन ने 33 गेंदों में 4 चौके 2 छक्के लगाकर 48 रनों की पारी खेली। इस जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिये 150 रनों की साझेदारी की और टीम के स्कोर को 200 के पार ले गये।
आपको बता दें कि राशिद खान ने अपने आईपीएल करियर में 16वीं बार डीआरएस लेने का फैसला किया जिसमें उन्हें सिर्फ 2 बार भी सफलता हासिल हुई है। राशिद खान के डीआरएस कॉल को 11 बार थर्ड अंपायर ने नकारने का काम किया है जबकि 3 बार अंपायर्स कॉल साबित हुई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications