For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

RCB को सहवाग की बड़ी सलाह, कहा- कोहली नहीं इस खिलाड़ी को करनी चाहिये ओपनिंग

IPL 2021
Photo Credit: BCCI/IPL

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का सफर अब तक शानदार रहा है और उसने अब तक खेले गये 7 में से 5 मैचों में जीत हासिल कर ली है और अंकतालिका में तीसरे पायदान पर काबिज है। सीजन के पहले राउंड के दौरान अच्छी पोजिशन में होने के बावजूद आरसीबी की टीम के लिये पिछले 2 मैच मुश्किल खड़े करने वाले रहे हैं। दिल्ली के खिलाफ आरसीबी की टीम को एक रन से जीत मिली तो वहीं पर पंजाब के खिलाफ उसे 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

और पढ़ें: MI vs CSK: दिल्ली के मैदान पर मुंबई ने रचा इतिहास, पोलार्ड के दम पर चेन्नई को हराया

इसको लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने आरसीबी की टीम को खास सलाह दी है जिसका इस्तेमाल कर विराट सेना इस लीग में वापसी कर सकती है। उल्लेखनीय है कि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली इस सीजन अपनी टीम के लिये ओपनिंग कर रहे हैं।

और पढ़ें: MI vs CSK: चेन्नई के खिलाफ बुमराह ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, लुटाये खूब सारे रन

कोहली को नहीं करनी चाहिये ओपनिंग

कोहली को नहीं करनी चाहिये ओपनिंग

वीरेंदर सहवाग का मानना है कि आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को आने वाले मैचों में वापस से अपनी पुरानी पोजिशन पर बल्लेबाजी करनी चाहिये। उन्हें ओपनिंग की बजाय नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिये।

क्रिकबज से बात करते हुए उन्होंने कहा,'मुझे लगता है कि विराट कोहली को आरसीबी के लिये ओपनिंग के बजाय नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिये इससे मध्यक्रम ज्यादा मजबूत हो जायेगा और ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स के साथ मिडिल ऑर्डर में 3 वर्ल्ड क्लास प्लेयर होने चाहिये।'

रजत पाटिदार की जगह अजहरुद्दीन को मिले मौका

रजत पाटिदार की जगह अजहरुद्दीन को मिले मौका

वीरेंदर सहवाग का मानना है कि आरसीबी की टीम में विराट कोहली के बजाय मोहम्मद अजहरुद्दीन को देवदत्त पाड्डिकल के साथ ओपनिंग करनी चाहिये। जबकि विराट कोहली को एक बार फिर से नंबर 3 पर बल्लेबाजी करनी चाहिये। सहवाग ने रजत पाटिदार के प्रदर्शन पर अपनी नाखुशी जताई और कहा कि उनकी जगह अजहरुद्दीन को मौका दिया जाना चाहिये।

सहवाग ने आगे बात करते हुए कहा,'मुझे लगता है कि रजत पाटिदार की तुलना में मोहम्मद अजहरुद्दीन टीम के लिये ज्यादा बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। उन्हें देवदत्त पाड्डिकल के साथ ओपनिंग करनी चाहिये। इससे आरसीबी के पास मध्यक्रम में 3 विश्व स्तरीय बल्लेबाज होंगे। अगर आरसीबी के लिये ओपनिंग करते हुए देवदत्त पडीक्कल और मोहम्मद अजहरुद्दीन ऊपरी क्रम में नाकाम भी रहते हैं तो मध्यक्रम में इन तीनों के पास इतनी काबिलियत है कि वो विपक्षी टीम को परेशानी में डाल सकते हैं।'

सैयद मुश्ताक अली में कमाल कर चुके हैं अजहरुद्दीन

सैयद मुश्ताक अली में कमाल कर चुके हैं अजहरुद्दीन

गौरतलब है कि आरसीबी के लिये रजत पाटिदार अब तक कुछ खास नहीं कर सके हैं और इस सीजन खेले गये अब तक के 4 मैचों में सिर्फ 71 रन बनाने का काम किया है, जिसमें सबसे ज्यादा निजी स्कोर 31 का रहा। पंजाब के खिलाफ उन्होंने 30 गेंदों का सामना कर 31 रनों की पारी खेली। उनकी इस धीमी पारी के चलते विराट कोहली भी दबाव में नजर आये थे जिसके चलते वह हरप्रीत बरार की गेंद पर बोल्ड हो गये। वहीं पर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 37 गेंदों में शतक लगाकर तहलका मचा दिया था।

Story first published: Sunday, May 2, 2021, 1:47 [IST]
Other articles published on May 2, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+