श्रीसंत ने बताया वनडे में रोहित के अलावा कौन से खिलाड़ी लगा सकते हैं तिहरा शतक
नई दिल्ली। देश भर में जारी लॉकडाउन के दौरान इन दिनों खेल जगत के दिग्गज खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिये लोगों से संपर्क बनाये हुए हैं और समय बिताने के लिये इन दिनों काफी एक्टिव भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिये खिलाड़ी न सिर्फ अपने फैन्स के साथ बात कर रहे हैं, बल्कि पुराने दिनों को याद करते हुए अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और मैदान से जुड़े किस्सों का भी जिक्र कर रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया साइट 'हेलो' पर सीनियर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट विमल कुमार ने भारतीय टीम के लिये टी20 विश्व कप जिताने वाले तेज गेंदबाज एस श्रीसंत से लाइव चैट की, जहां पर उन्होंने कई मजेदार किस्सों का खुलासा किया।
और पढ़ें: ICC रैंकिंग में कभी 900 प्वाइंट के पार क्यों नहीं पहुंच सके सचिन तेंदुलकर, जानें कारण
इस चैट के दौरान श्रीसंत ने भारतीय टीम में वापसी करने की इच्छा जताते हुए कहा कि अगर मौका मिला तो वह टीम इंडिया के लिये वापसी करके अभी 3-4 साल तक क्रिकेट खेलना चाहते हैं, हालांकि यह उतना आसान नहीं है।
और पढ़ें: रोहित शर्मा ने बताया ICC टूर्नामेंट में जीतने का रास्ता, कहा- मुंबई इंडियंस की तरह खेलना होगा

भारत के लिये खेलते नजर आयेंगे अर्जुन तेंदुलकर
श्नीसंत ने कहा कि मैं इसके बावजूद युवा खिलाड़ियों की मदद करता रहूंगा। जीवन में काफी कुछ सीखा है और बहुत कुछ सीखना बाकी है। इस चैट के दौरान श्रीसंत ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर में वो क्षमता है कि वह एक दिन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिये खेलते हुए नजर आयेंगे।
उन्होंने कहा,'पाजी के बेटे अर्जुन में काफी पोटेंशियल है। वह मेहनती भी हैं। भविष्य में वह टीम इंडिया के लिए खेल सकते हैं। उनके अलावा सचिन बेबी भी बहुत अच्छा कर रहे हैं।'

4 नंबर के लिये धोनी से अच्छा कोई नहीं
इस दौरान श्रीसंत से भारतीय टीम के लिये 4 नंबर के सबसे उपयुक्त बल्लेबाज के बारे में सवाल किया गया जिसके जवाब में श्रीसंत ने कहा कि इस पायदान के लिये धोनी से बेहतर कोई और नाम नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा,' धोनी ने भारत के लिये पहले भी 4 नंबर पर जिम्मेदारी संभाली है और काफी अच्छा करके भी दिखाया है। वह अभी भी काफी कुछ कर सकते हैं। मुझे लगता है कि इस नंबर पर केएल राहुल, केदार जाधव और श्रेयस अय्यर ने भी अच्छी बल्लेबाजी की है लेकिन जो बात धोनी भाई में है वो किसी और में नहीं है। मैंने यह बात पिछले विश्व कप से ठीक पहले भी कही थी।'

यह खिलाड़ी लगा सकते हैं वनडे में तिहरा शतक
अपने पसंदीदा कप्तान और गेंदबाज के बारे में बात करते हुए श्रीसंत ने कहा कि कपिल देव उनके फैवरिट हैं। इस दौरान पसंदीदा स्पिनर के रूप में श्रीसंत ने अनिल कुंबले को चुना तो साथ ही यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि वनडे में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल ऐसे खिलाड़ी हैं जो कि तिहरा शतक लगा सकते हैं।
श्रीसंत ने एक छोटे से शहर से उठकर देश के लिये खेलने के सवाल पर कहा कि यह मायने नहीं रखता कि आप किसी छोटे शहर से आ रहे हैं या फिर किसी बड़े शहर से, बल्कि मायने यह रखता है कि आप किस स्तर पर क्रिकेट को प्यार करते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
