For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

श्रीसंत के बड़े खुलासे: 4-5 बार आया खुद को मारने का ख्याल, बताई CSK से नफरत की वजह

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत के ऊपर साल 2013 में आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में लगाया गया लाइफ बैन हाल में ही समाप्त हुआ है। हालांकि श्रीसंत इस मामले में फंसने के बाद से ही मैदान से दूर हैं। इस दौरान वे टेलीविजन की दुनिया में तो काफी नजर आए लेकिन क्रिकेट में दुनिया में उनको वापसी का मौका तब मिला है जब एक तेज गेंदबाज के लिहाज से वे अपनी उम्र के आखिरी दौर में चल रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट में एक बार फिर देश के लिए खेलने की हसरत रखने वाले श्रीसंत ने एक ताजा इंटरव्यू में अपने जीवन से जुड़े कई अनछुए पहलुओं के खुलासे किए हैं।

'मां-बाप, बच्चों की कसम, फिक्सिंग नहीं की'

'मां-बाप, बच्चों की कसम, फिक्सिंग नहीं की'

आईपीएल में स्पॉट फिक्सिंग के चलते 13 सितंबर 2013 को भारतीय बीसीसीआई की अनुशासनात्मक समिति ने श्रीसंत पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था, जो पिछले ही महीने बीसीसीआई ने घटाकर सात साल कर दिया। इस लिहाज से ये प्रतिबंध 2020 अगस्त में खत्म होगा। मैच फिक्सिंग पर बात करते हुए तेज गेंदबाज श्रीसंत ने इंडियन एक्सप्रेस से बताया है कहा है कि उन्हें मैच फिक्सिंग के आरोपों का दोषी नहीं पाया गया और ना ही उन्होंने कभी ऐसा किया है। उन्होंने आगे कहा, "मैं अपने बच्चों की कसम खाता हूं। मैं अपने बीमार माता- पिता की कसम खाता हूं कि मैनें कभी स्पॉट फिक्सिंग नहीं की है। मेरे मां-बाप लंबे समय से मुझे मैच खेलते हुए देखना चाहते हैं, क्योंकि मैने कभी कुछ गलत नहीं किया है। मैं 100 करोड़ रुपयों के लिए भी कभी भी ऐसा नहीं करूंगा।"

'सबको पता है, चेन्नई सुपर किंग्स से नफरत करता हूं'

'सबको पता है, चेन्नई सुपर किंग्स से नफरत करता हूं'

श्रीसंत ने यह भी खुलासा किया है कि कुछ ऐसे क्रिकेटर भी हैं, जो मैच फिक्सिंग के आरोप में फंसे लेकिन फिर भी भारतीय क्रिकेट सिस्टम का हिस्सा बने रहे। श्रीसंत ने कहा, मैं ऐसे खिलाड़ियों का नाम सबूत के तौर पर बता सकता हूं लेकिन मैं उनका नाम नहीं लूंगा क्योंकि ये मैं नहीं हूं। उनमें से कुछ क्रिकेटरों ने संन्यास ले लिया है और कुछ अब भी खेल रहे हैं। मैंने सात साल सिर्फ सच के भरोसे निकाले हैं।' इस दौरान श्रीसंत ने यह भी स्वीकार किया कि वे आईपीएल टीम चेन्नई सुपर किंग्स से कितनी नफरत करते हैं। उन्होंने हालांकि इसका कारण महेंद्र सिंह धोनी या श्रीनिवासन का मानने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा, 'सब जानते हैं कि मैं सीएसके से नफरत करता हूं। मैं बस पीले रंग से नफरत करता हूं इसलिए मैं ऑस्ट्रेलिया को भी नापसंद करता हूं।'

क्या 'स्ट्रेस फ्रैक्चर' के बाद पहले जैसे घातक गेंदबाज रह पाएंगे बुमराह, जानिए नेहरा का जवाब

'2024 में शशि थरूर को हराऊंगा'

'2024 में शशि थरूर को हराऊंगा'

वहीं श्रीसंत ने अपने जेल के अनुभव के बारे में भी बात की औरर बताया कि कैसे उनको जेल से बाहर आने के बाद दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ दिन तिहाड़ जेल में बिताने वाले इस गेंदबाज ने बताया, 'मैं जब जेल से बाहर आया तो अगले छह महीने तक डिप्रेशन में था। मैं रात भर सो नहीं पाता था। मैं बिना बात के रो पड़ता था। उस दौरान चार-पांच बार मेरे मन में खुद को खत्म करने का ख्याल आया लेकिन मैंने खुद को रोक लिया।' श्रीसंत ने इसी बीच राजनीति पारी के बारे में भी बात की और बताया कि वह बीजेपी के टिकट पर कांग्रेस के नेता शशि थरूर को हराने के लिए 2024 में तिरुवनंतपुरम सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं शशि थरूर का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। वही एक व्यक्ति हैं, जो मुझे समझते हैं और मुश्किल वक्त में उन्होंने मेरा साथ दिया, लेकिन मैं उन्हें तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट से चुनाव में हराऊंगा।'

Story first published: Sunday, September 29, 2019, 18:58 [IST]
Other articles published on Sep 29, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+