For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

'हार्दिक की वजह से करना पड़ा बदलाव', T20 WC टीम से अक्षर को बाहर करने पर पूर्व चयनकर्ता ने दिया बयान

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व चयनकर्ता सबा करीम ने टी20 विश्वकप 2021 के लिये चुनी गई भारतीय टीम से अक्षर पटेल को ड्रॉप करने पर अपना बयान देते हुए कहा है कि भले ही यह फैसला उनके लिये दुखदायक है लेकिन खिताब जीतने के लिहाज से बेहद जरूरी है। दिल्ली कैपिटल्स के लिये खेलते हुए अक्षर पटेल ने आईपीएल 2021 के यूएई लेग में शानदार प्रदर्शन किया और 12 पारियों में 15 विकेट हासिल कर दो बार मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी हासिल किया। हालांकि चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली भारतीय चयनसमिति ने टी20 विश्वकप की 15 सदस्यीय टीम से बाहर कर रिजर्व स्क्वॉड में शामिल किया और रिजर्व स्क्वाड में शामिल शार्दुल ठाकुर को 15 सदस्यीय टीम में भेज दिया है।

और पढ़ें: 'करियर के सबसे खराब पलों में से एक', जब आईपीएल में राहुल द्रविड़ को मैदान पर ही आ गया था गुस्सा

सबा करीम का मानना है कि चयनकर्ताओं के इस कठोर फैसले के पीछे हार्दिक पांड्या की फिटनेस है जिसके चलते वह गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं और आईपीएल के पिछले 2 सीजन में एक भी ओवर नहीं फेंका है। हार्दिक पांड्या ने यूएई लेग में खेले गये 7 में से सिर्फ 5 मैचों में शिरकत की और उसमें भी वह एक भी ओवर गेंदबाजी करते नजर नहीं आये।

और पढ़ें: शार्दुल ठाकुर के मुरीद हुए पाकिस्तान के पूर्व कप्तान, बताया- क्यों मिली विश्वकप टीम में जगह

शार्दुल ने खुद को किया है साबित डिजर्व करते हैं मौका

शार्दुल ने खुद को किया है साबित डिजर्व करते हैं मौका

वहीं पर शार्दुल ठाकुर ने खुद को मिले हर मौके का फायदा उठाया है और फिर चाहे टेस्ट, वनडे या फिर टी20 प्रारूप ही क्यों न हो उन्होंने गेंद के अलावा बल्ले से भी रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलायी है। करीम का मानना है कि चयनकर्ता टी20 विश्वकर के लिये एक तेज ऑलराउंडर का बैकअप चाहते थे जिसके चलते शार्दुल ठाकुर को अक्षर पटेल की जगह शामिल किया गया है।

अपने यूट्यूब चैनल खेलनीति पर बात करते हुए सबा करीम ने कहा,'पिछले कुछ समय में काफी चर्चा हो रही थी कि टीम में इतने सारे स्पिनर्स क्या कर रहे हैं, हालांकि इसके बावजूद अच्छी फॉर्म में चल रहे अक्षर पटेल को टीम से बाहर करने का फैसला थोड़ा कड़ा है। शार्दुल को टीम में चयनकर्ताओं ने हार्दिक के बैकअप के रूप में शामिल किया है कि अगर मैनेजमेंट को जरूरत पड़े तो वो उनका इस्तेमाल कर सके।'

हार्दिक की जगह ले सकते हैं शार्दुल ठाकुर

हार्दिक की जगह ले सकते हैं शार्दुल ठाकुर

सबा करीम ने आगे बात करते हुए कहा कि पांड्या ने यूएई लेग के दौरान भले ही गेंदबाजी नहीं की लेकिन वह उसके बावजूद निचले क्रम में अच्छी बल्लेबाजी कर मैच को जिता सकते हैं।

उन्होंने कहा,' शार्दुल का टीम में चयन होना बिल्कुल सही फैसला है और वो यह मौका डिजर्व करते थे। शार्दुल को हार्दिक पांड्या के विकल्प के तौर पर शामिल किया गया है क्योंकि अगर फिटनेस के चलते हार्दिक मैच नहीं खेल पाते हैं तो शार्दुल को उनकी जगह बुलाया जा सकता है। शार्दुल हार्दिक पांड्या की तरह ही बल्ले और गेंद से अच्छी पारियां खेलकर टीम को जीत दिला सकते हैं।'

मैच विनर साबित हो सकते हैं हार्दिक पांड्या

मैच विनर साबित हो सकते हैं हार्दिक पांड्या

करीम ने आगे बात करते हुए कहा कि हार्दिक पांड्या टीम के लिये अभी भी मैच विनर साबित हो सकते हैं और मैच फिनिशर की भूमिका अदा कर सकते हैं।

उन्होंने कहा,'इसमें कोई शक नहीं है कि हार्दिक पांड्या एक शानदार मैच विनर खिलाड़ी हैं। वह एक अच्छे बैटिंग ऑल राउंडर हैं और मुझे लगता है कि अभी वक्त है और अगर वो गेंदबाजी करना जारी रखते हैं तो टीम के लिये बहुत बड़ा एसेट साबित हो सकते हैं और भारत के लिये छठे गेंदबाजी का विकल्प बन सकते हैं। इसी वजह से उन्हें टीम में बरकरार रखा गया है।'

Story first published: Friday, October 15, 2021, 22:15 [IST]
Other articles published on Oct 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+