For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सबा करीम बोले- यह बहुत ही दर्दनाक टूर्नामेंट रहा, हमारे पास महान मैच विजेता थे

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए आईसीसी टी20 विश्व कप 2021 सही नहीं रहा। भारतीय टीम सोमवार को दुबई में नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2021 के अपने अभियान का अंतिम मैच खेलेगी। विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम 2012 के बाद पहली बार किसी आईसीसी इवेंट्स के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही और जिस तरह से टीम का प्रदर्शन रहा, उससे भारतीय क्रिकेट टीम के समर्थक काफी निराश हो गए। भारत के पूर्व क्रिकेटर सबा करीम ने भी निराशा व्यक्त की है।

करीम ने खेलनीती पॉडकास्ट पर कहा, "यह एक बहुत ही दर्दनाक टूर्नामेंट रहा है, क्योंकि विश्व कप शुरू होने से पहले हर किसी ने यही सोचा था कि भारत खिताब जीतने का दावेदार होगा। हमारे पास भी ऐसा सोचने के कारण थे। हमारे पास महान मैच विजेता और सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन जैसे अच्छे युवा खिलाड़ी थे। हमारे क्रिकेटर्स आईपीएल में यूएई में भी खेले थे। यह सब देखते हुए ऐसा लग रहा था कि हमारी टीम टी20 विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बहुत अच्छी तरह से तैयार है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इसलिए हम टूर्नामेंट से बाहर हैं।"

यह भी पढ़ें- सुनील गावस्कर ने बताए 2 कारण, जिनके चलते फ्लाॅप हुई भारतीय टीम

भारतीय टीम ने अपने शुरूआती दो मैच दंवा दिए थे। पहले पाकिस्तान से 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा फिर न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से भारत को हराया। इसके बाद भारत ने बैक-टू-बैक दो मैच जीते। अफगानिस्तान और स्कॉटलैंड के खिलाफ भारत ने बड़ी जीत हासिल की और अपने नेटर रन रेट को सुधारा, लेकिन इसका भी फायदा नहीं मिला। उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड अपना मैच अफगानिस्तान से हार जाएगी जिसके बाद भारत की उम्मीदें सेमीफाइनल के लिए बनेंगी। लेकिन अफगानिस्तान की टीम न्यूजीलैंड से 8 विकेट से हार गई, जिसके साथ ही भारत भी बाहर हो गया।

Story first published: Monday, November 8, 2021, 17:04 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+