For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सुनील गावस्कर ने बताए 2 कारण, जिनके चलते फ्लाॅप हुई भारतीय टीम

नई दिल्ली। करोड़ों भारतीय फैंस का उस समय दिल टूट गया जब रविवार को न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान के खिलाफ जीत दर्ज की। अगर न्यूजीलैंड यह मैच हार जाता था तो फिर भारत आईसीसी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच सकता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। न्यूजीलैंड ने सुपर 12 ग्रुप 2 में 5 मैचों में 4 मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। वहीं पाकिस्तान ने लगातार 4 मैच जीतते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। लेकिन भारतीय टीम अपने शुरूआती दो मैच हारने के साथ ही मुसीबत में आ गया था। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले भारतीय टीम खिताब जीतने की दावेदार मानी जा रही थी, लेकिन कुछ गलतियां हुईं जिस कारण टीम का खिताब जीतने का सपना टूट गया। वहीं अब भारतीय टीम के प्रदर्शन की हर कोई आलोचना कर रहा है। इस बीच पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भी टीम के प्रदर्शन पर अपनी राय देते हुए वो दो कारण बताए जिस कारण टीम टूर्नामेंट में फ्लाॅप हो गई।

यह भी पढ़ें- जानिए कब-कब कोहली की कप्तानी में 'ट्राॅफी' जीतने से चूका भारत, न्यूजीलैंड ने 3 बार तोड़ा सपना

पावरप्ले में नहीं दिखा पाए पावर

पावरप्ले में नहीं दिखा पाए पावर

गावस्कर का मानना है कि भारतीय बल्लेबाज अपने शुरूआती दोनों मैचों में पावरप्ले के दाैरान पावर नहीं दिखा पाए। गावस्कर को लगता है कि भारत के अभियान के लिए जो खराब साबित हुआ था, वह है पावरप्ले के अंदर उनके बल्लेबाजों का ना चलना। उनका मानना ​​​​है कि यह न केवल इस टूर्नामेंट में एक मुद्दा रहा है, बल्कि पिछले कुछ आईसीसी इवेंट्स में भी देखने को मिला है। गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक पर कहा, "एक टीम में बहुत अधिक बदलाव करना सही नहीं है, क्योंकि ऐसा नहीं है कि भारत अपने सभी मैच हार गया। दो मैचों में, बल्लेबाज वह रोल नहीं निभा सके जिसकी उम्मीद थी। यही कारण है कि भारत ऐसी स्थिति में है। अब नजरिया बदलने की जरूरत है। बात यह है कि पहले 6 ओवरों में, 30-यार्ड-सर्कल के बाहर केवल 2 फील्डर हैं, भारत ने पिछले कुछ आईसीसी टूर्नामेंटों के लिए इसका फायदा नहीं उठाया है। यही वजह है कि जब भी भारत का सामना मजबूत टीम से होता है, जिनके गेंदबाज मजबूत होते हैं तो भारत स्कोर नहीं कर पाता। इसलिए इसे बदलने की जरूरत है।"

फील्डिंग करनी होगी बेहतर

फील्डिंग करनी होगी बेहतर

इसके अलावा जो दूसरा कारण गावस्कर ने बताया वो है खराब फील्डिंग। उनको लगता है कि भारतीय फील्डरों ने उस तरीके की फील्डिंग नहीं की जैसे कि अन्य टीमों ने दिखाई। हालांकि वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम शायद देश में अब तक की सबसे फिट है, लेकिन सभी उतने तेज नहीं हैं और यह एक ऐसा विभाग है जिसको लेकर गावस्कर का मानना ​​​​है कि अगर भारत को आने वाले समय में बेहतर प्रदर्शन करना है तो उसे बेहतर होने की जरूरत है। गावस्कर ने कहा, "दूसरा और सबसे महत्वपूर्ण, उनके पास ऐसे खिलाड़ी होने चाहिए जो फील्डिंग में गजब हों। जिस तरह से न्यूजीलैंड ने फील्डिंग दिखाई, रन बचाए, कैच लिए। बहुत अंतर है। यदि आप भारतीय टीम को देखें, तो 3-4 फील्डरों को छोड़कर किसी से आप रन बचाने या बाउंड्री पर गोता लगाने के लिए उम्मीद नहीं लगा सकते।"

टाॅस को नहीं माना कारण

टाॅस को नहीं माना कारण

इसके अलावा भारत की हार का कारण गावस्कर ने टाॅस को नहीं माना है। भारत ने अपना पहला मैच पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से गंवाया था तो न्यूजीलैंड से 8 विकेट से मैच हार गए थे। इन दोनों मैचों में कोहली टाॅस हार गए थे। माना जा रहा था कि टाॅस का साथ ना मिलने से परिणाम भारत के हित में नहीं आए, लेकिन गावस्कर ऐसा नहीं मानते हैं। गावस्कर ने कहा, ''हार का प्रमुख कारण न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की गेंदबाजी रही जिन्होंने हमारे बल्लेबाजों को पूरी तरह से खुलकर खेलने का चांस नहीं दिया। यदि अफगानिस्तान की ही तरह हमारी बल्लेबाजी इन दोनों टीमों के खिलाफ भी देखने को मिलती और 200 से अधिक रन बनते तो फिर ओस से ज्यादा फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि फिर डिफेंड करने के लिए 30-40 एक्स्ट्रा रन होते। पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम उतने रन ही नहीं बना पाई जिसे हमारे गेंदबाज डिफेंड कर सकें।

Story first published: Monday, November 8, 2021, 12:36 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+