World Cup 2019 : ऋषभ पंत की टीम में भूमिका पर सवाल उठाते हुए सचिन तेंदुलकर ने कही बड़ी बात
नई दिल्ली। जब बीसीसीआई की ओर से भारत की वन डे टीम की घोषणा हुई थी तो टीम में पंत का नाम ना पाकर कई लोगों को हैरानी जरूर हुई थी। उनकी जगह जब टीम में धोनी की वापसी टी20 के लिए भी हुई तो लगा कि शायद पंत भारत की विश्वकप 2019 की योजना का हिस्सा नहीं होंगे। इसी बीच पंत ने ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में बल्ले से दमदार प्रदर्शन करके सारा खेल ही पलट दिया। अब अखिल भारतीय चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता एमएस के प्रसाद खुद कह चुके हैं कि पंत टीम इंडिया की विश्वकप योजना का अहम हिस्सा होंगे।

पंत की भूमिका पर सचिन ने उठाया सवाल-
वहीं, अब इस विषय पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने भी बात की है। सचिन ने मामले पर एक अलग नजरिया पेश करते हुए बताया कि पंत के आने से भारतीय टीम का संतुलन थोड़ा प्रभावित हो सकता है क्योंकि टीम में धोनी और कार्तिक के रूप में पहले से ही दो विकेटकीपर मौजूद हैं। बता दें कि ये वही जोड़ी है जिसने भारत को एडिलेड में हुए एक दिनी मैच में शानदार जीत दिलाई थी। धोनी और कार्तिक मैच में अंतिम क्षणों तक टिके रहे और उन्होंने क्रमशः 55 और 25 रनों की पारियां खेलकर एक फिनिशर की भूमिका को बखूबी अंजाम दिया था।

'धोनी-कार्तिक पहले से मौजूद हैं'
सचिन ने कहा, 'पंत को लेने का विचार बुरा नहीं हैं लेकिन हमारे पास पहले से ही धोनी और कार्तिक है। दोनों ही विकेटकीपर हैं और पिछले मैच में उन्होंने टीम की जीत में अहम योगदान दिया था। उन्होंने नाजुक मौके पर साझेदारी की और मैच जीता दिया।' सचिन ने ये बात एक इंटरव्यू के दौरान कही। उन्होंने कहा कि पंत को लेने का मतलब होगा एक बल्लेबाज या गेंदबाज को टीम से बाहर करना और मुझे नहीं लगता हमारा काम किसी गेंदबाज को निकालकर चलने वाला है।
ऋषभ पंत के साथ नजर आई ग्लैमरस 'मिस्ट्री गर्ल', पंत के लिए बोली- मेरी जिंदगी का प्यार

'धोनी खेल को समझते हैं'
सचिन ने कहा, 'ऐसे में अगर पंत किसी बल्लेबाज का स्थान लेते हैं तो ठीक है लेकिन यदि वे किसी ऑलराउंडर की जगह पर टीम में आते हैं तो यह टीम को भारी पड़ेगा।' इसी बीच तेंदुलकर ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि वो भले ही कुछ गेंदे बिना रन के खेल ले लेकिन वे खेल को समझते हैं। वो एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो एक छोर से खेल को नियंत्रित करके रखते हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
