मुंबई। आज क्रिकेट के गलियारों में 15 साल के प्रणव धनावडे का ही जिक्र हो रहा है। महाराष्ट्र के इस शूरवीर ने मैच में एक इनिंग में 1009 रन बनाकर विश्वरिकार्ड बना दिया है। प्रणव को चारों ओर बधाईयां मिल रही है।
अपनी अभूतपूर्व खेल से खुश प्रणव उस समय खुशी से फूले नहीं समाये जब उसके लिए भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने बेहद ही खूबसूरत ट्वीट किया।
सचिन ने लिखा है.. प्रणव आपने बहुत अच्छा किया, आगे मेहनत करो। आपको नई ऊंचाइयों पर पहुंचना है।
Congrats #PranavDhanawade on being the first ever to score 1000 runs in an innings. Well done and work hard. You need to scale new peaks!
— sachin tendulkar (@sachin_rt) January 5, 2016 गौरतलब है कि मुंबई में केसी गांधी स्कूल में पढ़ने वाले 15 साल के इस युवा क्रिकेटर प्रणव धनावडे के पिता कल्याण में ऑटो ड्राइवर हैं। प्रणव ने यह रिकॉर्ड अंतर विद्यालयी टूर्नामेंट में बनाया। प्रणव ने स्कूली क्रिकेट में आज (मंगलवार) नाबाद 1009 रन बनाकार 117 साल का रिकॉर्ड तोड़ा। यह एक विश्व रिकार्ड है।
इस होनहार प्लेयर को आप भी दिल से बधाई देकर उसकी हौसला अफजाई करें...अपनी शुभकामना नीचे के कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।