For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सरिता के लिए सोनोवाल से मिले तेंदुलकर, देशवासियों से भी लगाई मदद की गुहार

नई दिल्ली। लगता है कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की कोशिश रंग लायी है तभी तो तेंदुलकर से मिलने के बाद केंद्रीय खेल मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने कहा कि भारत सरकार मुक्केबाज सरिता देवी को अस्थायी तौर पर प्रतिबंधित किए जाने के फैसले पर फिर से विचार करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (एआईबीए) से अपील करेगा। सोनोवाल ने कहा कि सरकार सरिता देवी को हर संभव मदद प्रदान करेगी और बॉक्सिंग इंडिया (बीआई) का समर्थन भी सुनिश्चित की जाएगी।

सोनोवाल ने कहा, "हम एआईबीए के समक्ष यह मामला उठाएंगे। हम उनसे सरिता देवी के मामले पर फिर से विचार करने का अनुरोध करेंगे। सरिता देवी ने देश के लिए जो कुछ भी किया है उसके लिए भारत उनका हमेशा आभारी रहेगा और उन्हें हमारा पूरा समर्थन प्राप्त है।"

खेलमंत्री के बाद सचिन ने भी लोगों से अपील की, वो सरिता देवी का साथ दे। मैं पूरे देश से सरिता देवी के समर्थन में आगे आने की अपील करता हूं। एक खिलाड़ी के तौर पर मैं सरिता की भावनाओं को समझ सकता हूं। तेंदुलकर ने आगे कहा, "सरिता देवी ने माफी मांग ली है और एआईबीए को इस पर फिर से विचार करना चाहिए। हम एआईबीए के समक्ष फिर से अपील करेंगे।"

सरिता देवी ने माफी मांग ली है और एआईबीए को इस पर फिर से विचार करना चाहिए

गौरतलब है कि इससे पहले ङी सचिन ने खेल मंत्री को सरिता देवी के करियर के लिेए एक खत भी लिखा था। सचिन ने खत में लिखा था कि मैं एक खिलाड़ी हूं और मैं अच्छी तरह से सरिता की मनोदशा को समझ सकता हूं। वो इस समय जिस मानसिक आघात से गुजर रहीं होंगी उससे उनके आने वाली जिंदगी पर भी असर पड़ सकता है कि इसलिए फिलहाल खेल मंत्रालय एक बार फिर से अपने फैसलों पर विचार करे ताकि हम एक होनहार औऱ दिग्गज खिलाड़ी के हूनर को ना खोएं।

सचिन की गुहार. प्लीज माफ करो सरिता को

एक गलती की सजा उसे इतनी भयानक नहीं मिलनी चाहिए, जो हुआ वो दुर्भाग्यपूर्ण हैं लेकिन वह अपना करियर जारी रखने के लिये एक और मौके की हकदार है। तेंदुलकर ने कहा कि मणिपुर की इस मुक्केबाज को उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अनुमति मिलनी चाहिए क्योंकि उन्होंने अपने व्यवहार के लिये पहले ही माफी मांग ली है। देखते हैं कि सचिन की यह कोशिश क्या रंग लाती है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+