Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC की बैठक में खुला IPL 2020 का रास्ता, अब इस महीने शिफ्ट हो सकता है T20 विश्व कप

नई दिल्ली। दुनिया भर में फैली घातक महामारी कोरोना वायरस के चलते आजकल खेल गतिविधियां पूरी तरह से ठप्प पड़ी हैं और इसकी वजह से क्रिकेट जगत का शेड्यूल बुरी तरह से प्रभावित हो गया है। 2023 तक के फ्यूचर टूर प्रोग्राम, टी20 विश्व कप और अगले साल होने वाले टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल को लेकर आईसीसी ने आज (गुरुवार) मुख्य कार्यकारियों के साथ बैठक की। आईसीसी की इस बैठक में लिये गये फैसलों के बाद आईपीएल को सितंबर-अक्टूबर में कराने पर विचार हो सकता है, साथ ही टी20 विश्व कप को अगले साल जनवरी-फरवरी के बीच शिफ्ट किया जा सकता है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये हुई इस बैठक में आईसीसी ने भविष्य के दौरा कार्यक्रम (FTP) में 2023 तक बदलाव करने पर सर्वसम्मति से सहमति जताई साथ ही यह फैसला भी लिया गया कि विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और प्रस्तावित वनडे लीग के बारे में हालात सामान्य होने के बाद निर्णय लिया जायेगा। विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल जून में लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाना था जबकि इसी महीने वनडे लीग की शुरुआत भी होती।

और पढ़ें: रोहित शर्मा को पछाड़ धोनी बनें आईपीएल के सबसे महान कप्तान

आईसीसी ने बैठक के बाद इस मुद्दे पर बयान देते हुए कहा, 'इस पर सहमति बनी कि कोविड-19 महामारी के कारण बाधित भविष्य के दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) की 2023 तक समीक्षा करनी होगी और जितने भी क्रिकेट टूर्नमेंट स्थगित हुए हैं उन्हें फिर से आयोजित करने की हर संभव कोशिश की जाएगी।'

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के चलते इंग्लैंड का श्रीलंका दौरा, न्यूजीलैंड का ऑस्ट्रेलिया दौरा बीच में ही रद्द करने पड़े थे। पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के इस साल इंग्लैंड दौरों को लेकर भी आशंका बनी हुई है। यह भी पता चला है कि अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भी आपात योजना बनाई जा रही है।

और पढ़ें: जब डिप्रेशन के चलते आ रहा था सुसाइड का ख्याल, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने किया खुलासा

आईसीसी ने कहा, 'सीईसी को आईसीसी की वैश्विक प्रतियोगिताओं के लिए आपात योजनाओं से अवगत कराया गया। इन प्रतियोगिताओं में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2020 और आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2021 शामिल हैं। अभी इन प्रतियोगिताओं को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित करने की योजना है।'

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के चलते अब तक कई सीरीज टाली जा चुकी हैं, साथ ही फ्रैंचाइजी क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट आईपीएल भी अनिश्चितकालीन समय तक के लिये स्थगित किया जा चुका है। ऐसे में जब एफटीपी के तहत पूरे क्रिकेट कैलेंडर को रिशेड्यूल किया जायेगा तो आईपीएल 2020 को सितंबर-अक्टूबर में आयोजित कराया जा सकता है और टी20 विश्व कप के शेड्यूल को फरवरी-मार्च में शिफ्ट करने की उम्मीद है।

Story first published: Friday, April 24, 2020, 15:23 [IST]
Other articles published on Apr 24, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+