For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन या कोहली, उमर गुल ने बताया अपने पसंदीदा बल्लेबाज का नाम

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज उमर गुल को भले ही कई क्रिकेट प्रशंसक याद नहीं करते हों, लेकिन जो लोग उन्हें याद करते हैं, वे जानते हैं कि वह कितने अच्छे गेंदबाज थे। वह उन कुछ गेंदबाजों में से एक थे, जो एक समय के दौरान लगातार तीनों प्रारूपों में खेलते रहे। हाल ही में एक बातचीत में, दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने पसंदीदा बल्लेबाज के बारे में बात की। उनसे जब सचिन तेंदुलकर बनाम विराट कोहली से किसी एक को चुनने के लिए कहा तो उन्होंने कोहली का नाम लिया।

पहले सचिन थे फेवरेट

पहले सचिन थे फेवरेट

गुल ने एक शो क्रिककस्ट में बोलते हुए कहा, ''पहले समय सचिन तेंदुलकर मेरे फेरवेट थे, लेकिन वर्तमान में विराट कोहली हैं। पिछले 4-5 सालों में विराट कोहली जिस तरह का प्रदर्शन कर रहे हैं, वह मेरे पसंदीदा बल्लेबाज हैं। जिस तरह से उसने खुद को बदला है। मैदान पर उनका व्यवहार जब उन्होंने हमारे खिलाफ खेलना शुरू किया तो अब पूरी तरह से बदल गया है। उनकी सारी एकाग्रता अब उनके प्रदर्शन पर है। जिस तरह से वह खेलते हैं, मुझे उनकी बल्लेबाजी देखने में मजा आता है। "

लगातार रन बरसा रहे हैं कोहली

लगातार रन बरसा रहे हैं कोहली

विराट कोहली एक ऐसे बल्लेबाज रहे हैं जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में बहुत सम्मान हासिल किया है। जब उन्होंने 2008 में शुरुआत की, तो उनकी पहचान ज्यादा नहीं बनी थी लेकिन 2011 से उन्होंने बल्ले से रन बरसाना शुरू किया। तब से लेकर अब तक कोहली लगातार तीनों फाॅर्मेट में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह दुनिया के इकलाैते बल्लेबाज हैं जो अभी तीनों फाॅर्मेट में 50 से अधिक की औसत से रन बना रहे हैं।

ये हैं 'पंजाब दे पटोले', फीमेल वर्जन में ऐसे दिखे KXIP के 12 खिलाड़ी

अहम गेंदबाज रहे गुल

अहम गेंदबाज रहे गुल

वहीं उमर गुल 2006 और 2012 के बीच पाकिस्तान की गेंदबाजी लाइन का मुख्य आधार रहे। उन्होंने पाकिस्तान टीम के साथ कई ऊंचे स्थान देखे हैं। वह कई दौरों और श्रृंखलाओं के लिए पाकिस्तान के अहम खिलाड़ी साबिक हुए। पेशावर में जन्मे पेसर ने 163 विकेट 47 टेस्ट मैचों में हासिल किए हैं। उन्होंने 130 वनडे और 60 टी20 मैच भी खेले, जिनमें क्रमशः 179 और 85 विकेट हासिल किए। दिलचस्प बात यह है कि वह उन पाकिस्तानी खिलाड़ियों में से एक थे, जिन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग के उद्घाटन सत्र में भाग लिया था। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ अपने छह मैचों में 12 विकेट लिए थे।

Story first published: Friday, June 26, 2020, 18:57 [IST]
Other articles published on Jun 26, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+