For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

जानिए किस फील्ड में सचिन तेंदुलकर रह गए फिसड्डी?

नई दिल्ली। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के बारे में जितना कहा और लिखा जाए वो कम ही है क्योंकि सूरज को दीपक नहीं दिखाया जा सकता है। क्रिकेट की किताब का हर शॉट खेलने वाले शतकवीर सचिन तेंदुलकर ने जीवन में अपने खेल से वो मुकाम हासिल किया है, जहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं।

लेकिन दौलत-शौहरत और पैसों के ढेर पर बैठे सचिन की जिंदगी का एक हिस्सा ऐसा है जहां वो बिल्कुल अच्छे नहीं थे। इस बात का जिक्र खुद क्रिकेट के खुदा कहे जाने वाले सचिन ने ट्विटर पर किया है।

ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक बेहद पुरानी तस्वीर ट्वीट की

दरअसल सचिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपनी एक बेहद पुरानी तस्वीर ट्वीट की है। इस तस्वीर में सचिन तेंदुलकर किताब पढ़ते नज़र आ रहे हैं, फोटो ट्वीट करने के साथ साथ सचिन ने लिखा- इस फील्ड में मैं कभी भी अच्छा स्कोरर नहीं था।

पढ़ाई में फिसड्डी साबित हुए

सचिन का इशारा यहां पढ़ाई से था, जहां वो फिसड्डी साबित हुए, जबकि उनके पिता रमेश तेंदुलकर खुद एक टीचर थे और सोचते थे कि सचिन भी अध्यापक बने लेकिन सचिन को तो क्रिकेट की इबादत लिखनी थी इसलिए उन्होंने पढ़ाई छोड़ क्रिकेट को अपना करियर चुना। आपको बता दें कि मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 34,347 रन बनाए हैं और 100 शतक लगाए हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+