For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन तेंदुलकर ने पोस्ट की शानदार सेल्फी, खास दोस्तों के लिए लिखा यह भावुक संदेश

मुंबई। भारत रत्न व क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर आजकल अपने दोस्तों के साथ समय बिता रहे हैं। दरअसल सचिन के सबसे अजीज दोस्तों में एक दोस्त विनोद कांबली हैं। हालांकि इन दोनों के बीच काफी समय तक मनमुटाव रहा था। सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली सबसे पहले एक दूसरे के साथ एक स्कूल मैच में खेले थे। दोनों ने इस दौरान एक मैच में रिकॉर्ड साझेदारी की थी और आपस में 664 रन जोड़ डाले थे। उन्होंने ये कारनामा शारदाश्रम विद्या मंदिर की ओर से खेलते हुए सेंट जेवियर स्कूल के खिलाफ किया था। लेकिन जब इन दोनों ने टीम इंडिया के लिए खेलना शुरू किया तो कांबली का करियर बहुत जल्द ही खत्म हो गया था लेकिन सचिन को आज दुनिया जानती है। हालांकि एक बार फिर से से सभी पुराने दोस्त एक साथ हैं।

सचिन तेंदुलकर ने इंस्टाग्राम पर कांबली, अजीत अगरकर, अमोल मजूमदार और उनके कई पुराने दोस्तों के साथ एक फोटो शेयर की है। बता दें कि इसके पहले कांबली ने सचिन की फिल्म 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' के रिलीज होने के पहले उनके साथ खींची हुई एक फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

सचिन ने दोस्तों के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा- "क्रिकेट ने मुझे सबसे बेहतरीन चीज दी है तो वो है जिंदगीभर के लिए दोस्त। इनके साथ रहते हुए मैदान के भीतर और बाहर कभी नीरस महसूस नहीं किया।"

बता दें कि सचिन तेंदुलकर क्रिकेट की दुनिया में शतकों का शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले सचिन के नाम वनडे में 49 और टेस्ट क्रिकेट में 51 शतक हैं।

इसे भी पढ़ेंः- Video: क्रिकेट सुंदरी एलिस पैरी का ये कैच देखकर आप भी वाह-वाह करेंगे

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:21 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+