For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन ने कोहली को बताया विशेष प्रतिभा वाला खिलाड़ी

नई दिल्ली। क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज सचिन तेंदुलकर भी विराट कोहली की बल्लेबाजी करने के तरीके के मुरीद हो गये हैं। तेंदुलकर ने विराट कोहली को विशेष प्रतिभा वाला खिलाड़ी बताते हुए कहा कि वह बहुत ही अनुशासित हैं और खेल के प्रति बहुत ही समर्पित हैं।

सचिन कोहली की तारीफ करते हुए कहते हैं कि कोहली सीधे बल्ले से खेलते हैं और शानदार क्रिकेटिंग शॉट्स पर रन बटोरते हैं। वह खास खिलाड़ी हैं और अपने खेल पर वह बहुत कड़ी मेहनत करते हैं। उनके अनुशासन और कमिटमेंट के लिए उनकी तारीफ होनी चाहिए। वह क्रिकेट की तीनो विधाओं में अपने को बेहतरी से ढालते हैं। वह दबाव को लेने के लिए मानसिक रूप से बहुत मजबूत हैं।

टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान कोहली ने मौजूदा आईपीएल सीजन में शानदार बल्लेबाजी का मुजायरा करते हुए 900 से अधिक रन बना लिये हैं और वह एक सीरीज में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बनने की रेस में सबसे आगे हैं।

इस आईपीलए में कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ अभी तक चार शतक लगा चुके हैं जोकि अपने आप में एक कीर्तिमान है। आईपीएल में इस सीजन में वह 919 रन बना चुके हैं। उनकी शानदार बल्लेबाजी के चलते प्रशंसक कोहली की तुलना सचिन से करते हैं। लेकिन कोहली कहते हैं कि कॉप्लिमेंट के लिए शुक्रिया लेकिन यह तुलना गलत है।

कोहली कहते हैं क सच कहूं तो यह काफी शर्मसार करता है मुझे, सचिन की किसी से भी तुलना नहीं की जा सकती है। मैंने अपनी क्षमता को विकसित किया है लेकिन सचिन अलग क्षमता के खिलाड़ी थे वह पैदा ही इस सब को हासिल करने के लिए हुए थे। आपको बता दें कि कोहली अभी तक टेस्ट में कुल 2994 रन, वनडे में 7212 रन और टी-20 में 1641 रन बना चुके है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+