For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

सचिन तेंदुलकर को याद आया 12 साल पुराना किस्सा, जब होटल के स्टाफ मेंबर ने सिखाई बल्लेबाजी

नई दिल्ली। क्रिकेट इतिहास में अगर ऑल टाइम महान बल्लेबाजों की बात की जाये तो इस लिस्ट में भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर का नाम जरूर लिया जाता है। क्रिकेट के भगवान के नाम से मशहूर सचिन तेंदुलकर ने अपने 22 साल के करियर में इस खेल का शायद ही कोई ऐसा रिकॉर्ड होगा जो अपने नाम किया हो। सचिन तेंदुलकर ने अपनी बल्लेबाजी से क्रिकेट इतिहास के तमाम रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये और नये कीर्तिमान स्थापित किये। इस दौरान उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक पूरा करने का भी काम किया।

सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी में ऐसे शॉटस थे जिन्हें आज भी फैन बस देखते रह जाते हैं। ऐसे में अगर कोई कहे कि क्रिकेट के एक फैन ने सचिन तेंदुलकर को बल्लेबाजी के गुर सिखाये जिससे उनकी बल्लेबाजी बेहतर हो गई तो इस पर शायद ही विश्वास किया जा सकता है, हालांकि खुद मास्टर ब्लास्टर ने 12 साल पुराना एक किस्सा शेयर किया है जिसमें उन्होंने ऐसी ही एक घटना को याद किया है।

और पढ़ें: WTC फाइनल में उतरते ही कोहली रचेंगे इतिहास, भारत के नाम भी होगा बड़ा रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर का मानना है कोई भी आदमी आपको सिखा सकता है, इसके लिये जरूरी नहीं की वो आपकी फील्ड का दिग्गज हो, कई बार छोटी चीजें भी आपको बड़ा सबक दे जाती हैं। सचिन तेंदुलकर ने 12 साल पहले चेन्नई के होटल में अपने रुकने की एक घटना का जिक्र किया जहां पर एक होटल स्टाफ की सलाह के चलते उनकी बल्लेबाजी में सुधार आया।

अनएकेडमी की ओर से आयोजित किये गये एक वेबिनार में बात करते हुए सचिन ने कहा,'मेरे कमरे में एक होटल स्टाफ डोसा लेकर आया था और खाने की टेबल पर रखने के बाद उसने मुझे बल्लेबाजी को लेकर सलाह दी। उस शख्स ने बताया कि मेरे एल्बो गार्ड के चलते मेरा बैट पूरा खुल नहीं पा रहा है और यही वजह है कि मैं उस तरह प्रदर्शन नहीं कर पा रहा जिसकी सबको आशा थी। यह सच में सही बात थी जिसे शायद मैं नहीं पकड़ पाया था लेकिन उस व्यक्ति ने नोटिस किया और मुझे एक प्रॉब्लम से छुटकारा दिला दिया।'

और पढ़ें: 5 भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने पिछले एक दशक में खेला सिर्फ 1 वनडे मैच, कई ले चुके संन्यास

सचिन तेंदुलकर ने इस वेबिनार में अपने करियर के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में बात करते हुए वहां तक पहुंचने के लिये किये गये संघर्ष को लेकर भी जानकारी दी।

उन्होंने कहा, 'मैंने अपने 22 साल के करियर के दौरान करीब 12 सालों तक तनाव महसूस किया। कई बार होता था कि मैं मैच से पहले वाली रात को सो नहीं पाता था। बाद में मैंने इसे अपनी तैयारी का हिस्सा मान लिया और रात में सोने की परेशानी को स्वीकार कर लिया। मेरा दिमाग शांत रहे इसके लिये मैं हमेशा इसे किसी न किसी एक्टिविटी में लगाये रखता था।'

Story first published: Monday, May 17, 2021, 17:09 [IST]
Other articles published on May 17, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+