मुंबई: अपने 45वें जन्मदिन से पूर्व सचिन तेंदुलकर ने एक बड़ा ऐलान किया। सचिन ने कहा कि वो विराट कोहली का स्वागत शैम्पेन से करेंगे अगर विराट कोहली उनके एकदिवसीय मैचों में 49 शतकों के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। सचिन तेंदुलकर ने ये बात मुंबई में वर्ल्ड बुक डे के मौके पर 'इलेवन गॉड एंड अ बिलियन इंडियंस' किताब के लॉन्च के वक्त कही।
दरअसल, कार्यक्रम के दौरान सचिन से जब पूछा गया कि क्या वो विराट को 50 शैम्पेन की बोतलें भिजवाएंगे अगर विराट उनके एकदिवसीय शतकों के रिकॉर्ड को तोड़कर 50वां शतक जड़ देते हैं? इसपर सचिन ने मुस्कुराते हुए कहा कि वो खुद कोहली के पास शैम्पेन लेकर जायेंगे और उनके साथ शेयर करेंगे।
Not a better occasion than the #WorldBookDay for this. So many unheard and untold stories to look out for. Congratulations, @BoriaMajumdar, on the successful launch of your new book #ElevenGodsAndABillionIndians. pic.twitter.com/jEpGV73GIo
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) April 23, 2018
बता दें कि एकदिवसीय मैचों में सचिन के नाम सबसे ज्यादा 49 शतकों का रिकॉर्ड दर्ज है जबकि कोहली ने भी 35 शतक जड़ दिए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जिस प्रकार कोहली खेल रहे हैं जल्दी ही वो सचिन के इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे। विराट कोहली भी सचिन का बहुत सम्मान करते हैं और कई दफे उन्होंने कहा भी है कि उन्होंने सचिन को देखकर ही क्रिकेट खेलना शुरू किया था। ड्रेसिंग रूम शेयर करने की बात भी विराट ने बताई थी जब सचिन से पहली बार 2008 में ड्रेसिंग रूम में मिले थे। यहां तक कि खराब दौर से गुजर रहे कोहली ने 2014 में सचिन से टिप्स लिया और ऑस्ट्रेलिया में 4 टेस्ट में 4 शतक जमाए।
ये भी पढें: IPL 2018: छोटे लक्ष्य के सामने चौथी बार ढेर हुए डेयरडेविल्स