सचिन तेंदुलकर ने दिव्यांग मड्डाराम को भेजा स्पेशल गिफ्ट, नये साल पर शेयर किया था वीडियो
नई दिल्ली। नये साल के मौके पर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने एक दिव्यांग बच्चे का क्रिकेट खेलने वाला जुझारु वीडियो शेयर करते हुए जिस बच्चे को प्रेरणा दायक बताया था, शनिवार (18 जनवरी) उसी बच्चे मड्डाराम के लिये जीवन का सबसे खास दिन बना। बस्तर के रहने वाले इस दिव्यांग आदिवासी बच्चे को सचिन तेंदुलकर ने स्पेशल गिफ्ट के रूप में क्रिकेट प्रदान की और उसे खेलते रहने के लिये प्रोत्साहित किया।
और पढ़ें: 8 करोड़ कमाने वाले पंत ने छोड़ा 28 करोड़ कमाने वाली इस लड़की का साथ, पैसों ने रिश्ते में डाली दरार?
माओवाद से प्रभावित बस्तर में रहने वाले इस दिव्यांग आदिवासी बच्चे मड्डाराम का क्रिकेट खेलते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।
और पढ़ें: नहीं रहे भारत के 'मेडन ओवर किंग', लगातार 21 ओवर मेडन डालने का है रिकॉर्ड

सचिन ने मड्डाराम के लिये भेजा स्पेशल गिफ्ट
रायपुर में व्हीलचेयर क्रिकेट का फाइनल मैच खेलने पहुंचे 12 साल के मड्डाराम उस वक्त भौंचक्के रह गये जब क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की ओर से उन्हें सरप्राइज गिफ्ट मिला। सचिन तेंदुलकर ने मड्डाराम को एक क्रिकेट किट तोहफे के रूप में भेजी। क्रिकेट किट को देखकर मड्डाराम बहुत खुश और यह खुशी उसकी आंखों में साफ देखी जा सकती थी।

दिव्यांगता सपने देखने से नहीं रोकती
सचिन का गिफ्ट मिलते ही मड्डाराम काफी भावुक हो गया और क्रिकेट किट को अपने सीने से लगा लिया।
गिफ्ट मिलने से भावुक मड्डाराम ने कहा,'यह मेरी जिंदगी का सबसे खास दिन है क्योंकि मुझे क्रिकेट के भगवान से तोहफा मिला है। यह एक ऐसा खेल है जो मेरे दिल के करीब है। मेरी दिव्यांगता मुझे सपने देखने से नहीं रोकती, मैं पिछले एक साल से क्रिकेट खेल रहा हूं। इससे मेरे शरीर में खून भी तेज दौड़ रहा है जो मुझे वह बनने के लिए ताकत दे रहा है, जो मैं बनना चाहता हूं।'

किट के साथ सचिन ने भेजा ऑटोग्राफ वाला लेटर
क्रिकेट किट के साथ ही सचिन तेंदुलकर ने मड्डाराम के लिये एक लेटर भी भेजा है जिसमें उनका ऑटोग्राफ है।
मड्डाराम को लिखे अपने इस संदेश में सचिन ने लिखा, 'आप जिस तरह से खेल का आनंद ले रहे हैं, उसे देखकर अच्छा लगा। यह आप और आपके दोस्तों के लिए मेरी तरफ से प्यार भरी भेंट। खेलते रहिए।'
|
वीडियो में ऐसे खेलते नजर आ रहे थे मड्डाराम
सचिन तेंदुलकर ने नए साल के दिन मड्डाराम को जो वीडियो शेयर किया था उसमें मड्डाराम दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आ रहे थे और पैरों से पूरा तरह से समर्थ न होने के बावजूद रन दौड़ते हुए दिखाई दे रहे थे।
तेंदुलकर ने अपने ट्वीट में लिखा था, '2020 की शुरुआत इस प्रेरणादायी वीडियो से कीजिए जिसमें एक बच्चा मड्डाराम अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहा है। इसने मेरे दिल को छू लिया और मुझे पूरी उम्मीद है कि यह आपके दिल को भी छू लेगा।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
