बोले विराट- 'क्रिकेट नहीं है मेरी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा', बल्कि ये है उनकी प्राथमिकता
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली एक ऐसे शख्स हैं जिनका क्रिकेट को जुनून जगजाहिर है। कोई भी इस बात से इंकार नहीं कर सकता कि अपने देश के लिए खेलने से बढ़कर कोहली के लिए कुछ नहीं है। यह बात हमने मैदान के अंदर भी देखी है और मैदान के बाहर भी। दुनिया में क्रिकेट के ऑइकन बन चुके कोहली ने क्रिकेट को लेकर एक दिलचस्प बात कही है। कोहली ने कहा है कि क्रिकेट उनके जीवन का एक अहम हिस्सा जरूर है लेकिन यह सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा नहीं है। बल्कि उनका परिवार उनके लिए सबसे पहली प्राथमिकता रहेगी। कोहली ने ये बात अपनी मोबाइल एप पर कही है।

'परिवार सबसे पहली प्राथमिकता'
कोहली ने कहा, 'परिवार सबसे पहली प्राथमिकता में होगा, उसमें मैं, अनुष्का और बाकी की फैमली शामिल है। निश्चित तौर पर क्रिकेट हमारे जीवन का एक हिस्सा रहेगा लेकिन मुझे लगता है परिवार हमेशा आपकी प्राथमिकता रहना चाहिए क्योंकि जिंदगी से बढ़कर कुछ नहीं है। क्रिकेट जिंदगी का एक भाग है लेकिन जिंदगी से बड़ा कुछ नहीं होना चाहिए।' इसके साथ ही कोहली ने कहा कि वे ऐसे लोगों को भी जानते हैं जो चीजों को बहुत ज्यादा गंभीरता से लेते हैं...उनको लगता है कि यदि आप क्रिकेट को गंभीरता से नहीं लेंगे तो आप ज्यादा समर्पित नहीं हो। मैं इन सबमें विश्वास नहीं करता।
हॉस्पिटल में जिंदगी से जंग लड़ रहा है भारत का पूर्व क्रिकेटर, गांगुली ने बढ़ाया मदद का हाथ

'एक दिन क्रिकेट खेलना छूट जाएगा'
कोहली ने कहा, 'आपके लिए बड़ी तस्वीर जिंदगी की होनी चाहिए। आप कहीं भी हो और कुछ भी करे, आपको वापस घर ही आना होता है। इसलिए मेरा मानना है फैमली प्राथमिकता में होनी चाहिए। क्रिकेट खास है लेकिन जिस हिसाब से मैं देखता हूं यह जिंदगी की सबसे खास चीज नहीं है।' इसके साथ ही कोहली ने खुद को खुशनसीब बताकर कहा कि ये अच्छा है मैं अब तक खेल रहा हूं लेकिन एक दिन इसका भी अंत होना है। कोहली ने कहा की उनको खेलते हुए 8 साल हो चुके हैं और आगे मैं पूरी तरह से अपने परिवार पर फोकस करूंगा।

अनुष्का-विराट आपस में बिता रहे हैं क्वालिटी टाइम
आपको बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा आजकल ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अनुष्का भारत की टेस्ट सीरीज में ही विराट के पास पहुंच गई थी। यहां वे भारत की ऐतिहासिक जीत की गवाह भी बनी। उसके बाद जब भारत ने वनडे में भी ऐतिहासिक जीत हासिल की तब भी अनुष्का विराट के साथ शामिल रही थी। दौरा खत्म होने के बाद इस जोड़े को ऑस्ट्रेलियन ओपन का भी लुत्फ उठाते हुए देखा गया था। अब भारत की टीम न्यूजीलैंड में हैं और विराट-अनुष्का की जोड़ी कीवी देश में एक साथ है। भारत इस दौरे पर पहला मैच 23 जनवरी को खेलेगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
